लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

लौकी खाने से बेशक कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसका जूस रोजाना पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

भारतीय व्यंजनों में लौकी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसके व्यंजन लोगों को खूब पसंद आते हैं। लौकी एक सुपाच्य भोजन है, जिसे रोगियों को देने से उनमें एनर्जी आती है और यह आसानी से पच जाती है। इसके अलावा, लौकी से कई अलग-अलग रेसिपी बनाई जा सकती है। आयुर्वेद में लौकी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। कई बीमारियों लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या लौकी का जूस रोज पिया जा सकता है। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं लौकी का जूस रोज पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं। 

लौकी का जूस रोज पीने के नुकसान - Reasons To Avoid Drinking Bottle Gourd Juice Daily In Hindi 

विषाक्तता का खतरा

लौकी का जूस रोज पीने से कुकुर्बिटासिन टॉक्सिटी का खतरा बढ़ जाता है। लौकी में नेचुरल रूप से कुकुर्बिटासिन यानी कुछ कड़वे एंजाइम्स पाए जाते हैं, यदि इनका सेवन अधिक कर लिया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते है। ऐसे में उल्टी, पेट दर्द, दस्त और कुछ मामलो में जान का जोखिम भी हो सकता है। 

पाचन क्रिया खराब होना

लौकी अपनी हाई मात्रा में पानी पाया जाता है, जो इसे हाइड्रेटिंग सब्जी बनाती है। यदि आप जूस के रूप में इसका बहुत अधिक सेवन करते हैं, तो यह पाचन संबंधी परेशानी का कारण बन सकता है। अत्यधिक पानी के सेवन से दस्त, सूजन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

bottle gourd juice side effect in hindi

ब्लड शुगर का लेवल अनियंत्रित

लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, इस वजह से इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ लौकियों में नेचुरल शुगर हो सकती है, जिसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवन अनियंत्रित हो सकता है। इससे व्यक्तियों को अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

किडनी पर दबाव पड़ना

लौकी के जूस का रोजाना पीने आपकी किडनी पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। जूस में पानी की अधिक होने की वजह से व्यक्ति में पेशाब उत्पादन अधिक हो सकता है। यदि, किडनी पर दबाव अधिक होता है, तो इससे किडनी की समस्या हो सकती है। 

एलर्जी का खतरा होना 

कुछ लोगों को लौकी के जूस से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में रोजाना लौकी का जूस पीने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इससे खुजली, पित्ती और कुछ मामलो में चेहरे, होंठ और गले में सूजन की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में खूब खाएं ठंडी तासीर वाली लौकी, सेहत के लिए इन 5 कारणों से है फायदेमंद 

एक्सपर्ट के अनुसार लौकी की सब्जी और जूस बनाने से लौकी टेस्ट करके देख लेना चाहिए कि कहीं वह कड़वी तो नहीं है। यदि वह कड़वी हुई, तो ऐसे में उसका सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही ऐसे लौकी को जानवरों को भी न खिलाएं। लौकी खाने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और इसका जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Read Next

G20 के बाद चर्चा में है ऋषि अन्न, जानें इसकी खासियत

Disclaimer