Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

खुद डॉक्टर ने बताया शुगर में साइकिल चलाने के फायदे, डायबिटीज के मरीज आज से करें फॉलो

Cycling benefits for diabetes: डायबिटीज की बीमारी में शुगर मैनेज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में साइकिल चलाना डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे मददगार हो सकता है, जानते हैं इस बारे में।

Cycling benefits for diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक कई चीजों का ध्यान रखना होता है। हालांकि, डायबिटीज की बीमारी में अगर आप फिजिकली एक्टिव रहें तो बिना डाइट और तमाम चीजों के शुगर कंट्रोल कर सकते हैं जैसे कि साइकलिंग। ऐसे में सवाल आता है कि क्या अगर हम साइकिल चलाते हैं तो शुगर मैनेज करने में आसानी हो सकती है? क्या साइकलिंग सच में शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की जिहोंने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को कब और कितनी साइकलिंग करनी चाहिए?

शुगर में साइकिल चलाने के फायदे-Cycling benefits for diabetes

Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि डायबिटीज रोगियों के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन के इस्तेमाल के तरीके को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है जो जोड़ों पर कम दबाव डालता है, जिससे यह ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है। इसके अलावा शुगर में साइकिल चलाने के फायदे और भी हैं। जैसे कि

कैलोरी बर्न करने में मददगार

शुगर में साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। दरअसल, नियमित रूप से साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न होती है, वजन कम करने में मदद मिलती है और पेट की चर्बी कम होती है, जो डायबिटीज के बेहतर नियंत्रण के लिए जरूरी है। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये है कि साइकिल चलाने जैसी नियमित शारीरिक गतिविधि आपके शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती है, जिससे ये सीधे खून में सर्कुलेट नहीं होती। इससे समय के साथ ब्लड शुगर के स्तर को अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साइकिल चलाने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, जिससे शरीर को ग्लूकोज को अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या सच में साइकिल चलाने से वर्जिनिटी चली जाती है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

हाई बीपी के खतरे को कम करने वाला

जब आप साइकिल चलाते हैं तो ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और हाई बीपी के खतरे को कम करता है। इतना ही नहीं डायबिटीज, हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। साइकिल चलाने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है य डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

sugar

स्ट्रेस कम करने में मददगार

स्ट्रेस कम करने में साइकिल चलाना कई प्रकार से मददगार है। दरअसल, जब आप साइकिल चलाते हैं शारीरिक गतिविधि से एंडोर्फिन निकलता है, जो तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है और ये दोनों ही ब्लड शुगर मैनेजमेंट पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Cyclists Syndrome: साइकिल चलाने वालों में होता है ये समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

शुगर में साइकिल कब और कितना चलाएं?

Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से भी ब्लड शुगर स्थिर होता है और समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज में सुबह साइकिंग कर सकते हैं और रात के खाने के बाद भी आप साइकलिंग कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज न्यूरोपैथी की समस्या है तो साइकिल चलाने से अपने डॉक्टर से बात कर लें। साथ ही गठिया या पैर जैसी जोड़ों की समस्या वाले लोग भी डॉक्टर से बात करके ही ये एक्सरसाइज करें तो नुकसान से बचकर फायदे पा सकते हैं।

FAQ

  • शुगर पेशेंट को पानी कितना पीना चाहिए?

    शुगर पेशेंट को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए जो कि शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। कुल मिलाकर 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • डायबिटीज में गुड़ की चाय पी सकते हैं क्या?

    डायबिटीज में गुड़ की चाय पीना चीनी वाली चाय की तुलना में बेहतर है। इसके अलावा ये तेजी से शुगर स्पाइक को भी रोकने में मददगार है।
  • क्या दूध पीने से ब्लड शुगर बढ़ती है?

    दूध पीने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता लेकिन स्किम्ड दूध यानी कि लो फैट वाला दूध पीना शुगर के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Read Next

Heart Health Alert: 30+ उम्र में दिल पर पड़ सकती हैं ये 5 गलत आदतें, तुरंत बदलें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2025 15:39 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 27, 2025 15:39 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 27, 2025 15:39 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content