Is Cycling 30 Minutes A Day Good For Weight Loss: आज की खराब लाइफस्टाइल में शरीर को फिट और वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। वजन ज्यादा होने की वजह से न सिर्फ बीमारियां बढ़ती हैं, बल्कि ये कई शारीरिक समस्याओं का कारण भी बनता है। आज के जमाने में वजन घटाने के लिए लोग जिम, डाइट प्लान, योगा, और तरह-तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या रोजाना सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने से वजन कम हो सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या साइकिल चलाने से वजन कम होता है- Does cycling help in weight loss
लुधियाना स्थित सिबिया हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुखविंदर सिंह सिबिया (Dr Sukhbindar Singh Sibia, Senior Cardiologist) के अनुसार, साइकिल चलाना एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जिसका मतलब है कि ये हार्ट, फेफड़े और मांसपेशियों की क्षमता को बढ़ाने वाली एक्सरसाइज है। इसे "लो इम्पैक्ट" एक्सरसाइज माना जाता है, यानी यह जोड़ों पर दबाव नहीं डालता, जिससे यह सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बन जाता है।
इसे भी पढ़ेंः लगातार दवा खाने से मोटी हो गई थीं वनजीत कौर, फिर ऐसे घटाया 25 किलो वजन
30 मिनट साइकिल चलाने से कितनी कैलोरी बर्न होती है- How many calories are burnt by cycling for 30 minutes
जब बात शरीर से वजन कम करने के लिए आवश्यक है कि आप जितनी कैलोरी खाते हैं, उससे अधिक कैलोरी खर्च करें। इसे कैलोरी डेफिसिट कहा जाता है। एक सामान्य व्यक्ति 30 मिनट साइकिल चलाकर लगभग 200 से 500 कैलोरी तक जला सकता है। अगर आप हर दिन 30 मिनट साइकिल चलाकर औसतन 300 कैलोरी बर्न करते हैं, तो एक महीने में आप लगभग 9000 कैलोरी तक जला सकते हैं, जो कि लगभग 1 किलो फैट के बराबर होता है (1 किलो फैट = लगभग 7700 कैलोरी)।
इसे भी पढ़ेंः Fat to Fit: 1000 करोड़ के चैलेंज में मंत्री ने 4 महीने में घटाया 15 किलो वजन
साइकिल चलाने और वजन घटाने के बीच कनेक्शन- The Connection Between Cycling and Weight Loss
- साइकिल चलाने से शरीर की बेसल मेटाबोलिक रेट (BMR) बढ़ती है। यानी आपकी मांसपेशियाँ अधिक कैलोरी जलाने लगती हैं, यहां तक कि आराम की अवस्था में भी।
- साइकिलिंग जैसे कार्डियो एक्सरसाइज शरीर को जमा वसा (stored fat) को ऊर्जा के रूप में उपयोग करने में मदद करते हैं। लगातार अभ्यास करने से शरीर वसा जलाने में अधिक कुशल हो जाता है।
- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, साइकिल चलाने से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे "फील गुड" हार्मोन का स्राव होता है, जो तनाव को कम करते हैं। तनाव और अधिक भोजन (overeating) के बीच सीधा संबंध होता है। इससे भूख नियंत्रित रहती है।
क्या कहती है रिसर्च
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन के अनुसार, 70 किलो वजन वाला व्यक्ति 30 मिनट साइकिलिंग से लगभग 260 कैलोरी बर्न कर सकता है। यदि इसी प्रक्रिया को 5 दिन प्रति सप्ताह अपनाया जाए, तो 1 महीने में लगभग 1-1.5 किलो वजन कम हो सकता है। इस रिसर्च में पाया गया कि 12 हफ्ते तक रोजाना 30 मिनट साइकिलिंग करने से प्रतिभागियों का औसतन 3 किलो वजन कम हुआ, साथ ही उनका कमर-हिप अनुपात और ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर हुआ।
इसे भी पढ़ेंः कभी मोटापे को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, एक्सरसाइज से Fat टू Fit बनीं नेहा बसंल
साइकिल चलाते किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- Things to keep in mind while cycling
वार्म-अप और कूल-डाउन अवश्य करें ताकि मांसपेशियों में खिंचाव न हो।
हफ्ते में कम से कम 5 दिन साइकिलिंग करने का लक्ष्य रखें।
वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही पर्याप्त नहीं है, संतुलित और कम कैलोरी आहार जरूरी है।
लगातार साइकिल चलाते समय पानी पीते रहें। इससे बॉडी की कार्यक्षमता बनी रहती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या नारियल पानी पीकर वजन कम किया जा सकता है? जानें Weight Loss के लिए इसे पीने का सही तरीका
निष्कर्ष
रोजाना केवल 30 मिनट साइकिल चलाने से वजन कम हो सकता है। साइकिल चलाने से पूरे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है और ये वजन घटाने में मदद करती है। अगर आपने साइकिल चलाने की शुरुआत की है, तो इसे 10 से 15 मिनट तक चलाएं। बाद में आप धीरे-धीरे साइकिलिंग का समय बढ़ा सकते हैं।
FAQ
साइकिल चलाने से शरीर को क्या लाभ होता है?
साइकिल चलाने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। ये वजन घटाने, मांसपेशियों को टोन करने, मानसिक तनाव कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। रोजाना साइकिलिंग करने से स्टैमिना बढ़ती है और डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रहता है। साइकिल चलामे से पूरे शरीर को फायदे मिलते हैं।रोज कितनी देर साइकिल चलानी चाहिए?
शरीर को फिट रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट 30 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। अगर आपने हाल में ही साइकिल चलाने की शुरुआती की है, तो आप 15 से 20 मिनट साइकिल चला सकते हैं और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं। वजन घटाने, दिल की सेहत और मांसपेशियों की मजबूती के लिए सप्ताह में 5 दिन साइकिल चलाना सही माना जाता है। साइकिल चलाने के लिए सुबह और शाम का समय सर्वोत्तम है।रोजाना साइकिल चलाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
रोजाना साइकिल चलाने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और जोड़ों की समस्या नियंत्रण में रहती है। साइकिल चलाने से शरीर की चर्बी घटाकर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करता है। मानसिक तनाव, अवसाद और अनिद्रा जैसी परेशानियों से भी साइकिल राहत दिलाती है।