अनियमित खानपान, जंक फूड, प्रोसेसिंग वाले जूस जैसी चीजों का सेवन करने से आजकल वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। कई लोग हैं जो अनबैलेंस्ड लाइफस्टाइल की वजह से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। शरीर का वजन और फैट बढ़ना यानी की ब्लर प्रेशर, डायबिटीज सहित कई गंभीर बीमारियों को न्योता देता है। वजन बढ़ाना जितना आसान है उसे कम करना उतना ही मुश्किल है। हालांकि ये नामुमकिन भी नहीं है। अगर कोई इंसान एक बार वजन को कम करने की ठान ले तो वो करके ही रहता है। इन पंक्तियों के उदाहरण के तौर पर सामने आए हैं मध्य प्रदेश के उज्जैन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया (Bjp Mp Anil Firojiya)। सांसद अनिल फिरोजिया ने 4 महीने में 15 किलो वजन कम किया है।
इसे भी पढ़ेंः चिकन-मटन नहीं, ये 5 वेजिटेरियन फूड करेंगे मसल्स बनाने में मदद
नितिन गडकरी ने दिया था चैलेंज
अनिल फिरोजिया का कहना है कि उनकी फैट टू फिट जर्नी की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के चैलेंज से शुरू हुई थी। फिरोजिया ने कहा, 'नितिन गडकरी ने मुझे खुले मंच पर कहा था कि अगर मैं वजन कम करता हूं तो उज्जैन के विकास कार्यों के लिए प्रति किलो 1000 करोड़ रुपये देंगे। अब जब मैंने 15 किलो वजन कम कर लिया है तो नितिन गडकरी को मुझको 15 हजार करोड़ रुपये देने चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि वह मध्यप्रदेश के विकास के लिए अभी और वजन कम करेंगे। बताया जा रहा है कि जब नितिन गडकरी ने अनिल फिरोजिया को चैलेंज दिया था, तब उनका वजन 125 किलोग्राम था। 4 महीने की कड़ी मेहनत और डाइटिंग के बाद उनका वजन अब 110 किलो हो गया है।
टॉप स्टोरीज़
4 महीने में कैसे घटाया 15 किलो वजन? (How to reduce 15 kg weight in 4 months?)
अनिल फिरोजिया की वेट लॉस जर्नी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो वजन को कम करने की सोच रहे हैं। अनिल ने बताया कि उन्होंने वजन को कम करने के लिए एक सख्त वर्कआउट और डाइट प्लान को फॉलो किया। अनिल ने कहा कि वो रोजाना सुबह 5.30 बजे उठते थे। इसके बाद वो मॉर्निंग वॉक, योगा और एक्सरसाइज करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Fat to Fit: आशु ने 4 महीने में 18 किलो कम किया वजन, जानें उनका डाइट प्लान और डेली रूटीन
कैसा था अनिल फिरोजिया का डाइट प्लान?
वजन को कम करने के लिए फिरोजिया ने एक आयुर्वेदिक डाइट चार्ज का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि वह सुबह उठने के बाद लंबी सैर पर जाते थे। सैर से लौटने के बाद वो एक्सरसाइज, योगासन और रनिंग करते थे। इसके साथी ही सांसद अनिल फिरोजिया अपने खानपान का बहुत ध्यान रखते थे। आम तौर पर लोग हैवी नाश्ता करते हैं, लेकिन वेट लॉस करने के लिए फिरोजिया लाइट ब्रेकफास्ट करते हैं। दोपहर के लंच और रात के डिनर में वो कटोरी हरी सब्जियों का सलाद, मिक्स अनाज के आटे से बनी रोटियां खाते हैं।
इन सबके अलावा अगर फिरोजिया को बीच में अगर भूख लगती है तो वो गाजर का सूप और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। अनिल फिरोजिया का डाइट प्लान और वेट लॉस को लेकर डेडिकेशन काबिले तारीफ है। अनिल उन सब लोगों के लिए एक मिसाल हैं जो वेट लॉस तो करना चाहते हैं, लेकिन आलस में कर नहीं पाते हैं।
वजन घटाने के लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने एक सिंपल लेकिन टफ रूटीन को फॉलो किया है। लेकिन किसी भी डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट, डॉक्टर्स या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। यह बात हम सब जानते हैं कि हर व्यक्ति का बॉडी पैटर्न और क्षमता अलग होती है ऐसे में सभी के लिए एक जैसा डाइट प्लान नहीं हो सकता है।