
brown rice vs white rice for weight loss: चावल रोज की डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं। कई लोग सफेद चावल खाते हैं, तो कुछ लोग ब्राउन राइस खाना पसंद करते हैं। इन दोनों तरह के चावलों का स्वाद और पोषक तत्व अलग-अलग होते हैं। ऐसे में लोगों के मन में अकसर सवाल रहता है, कि इनमें से कौन-सा चावल अधिक फायदेमंद होता है। खासकर मोटापे से परेशान लोग जानना चाहते हैं कि वजन घटाने के लिए ब्राउन या सफेद चावल में से क्या खाना सबसे बेस्ट होता है?
तो चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानते हैं वेट लॉस डाइट में ब्राउन या सफेद चावल में से क्या खाना चाहिए-
ब्राउन चावल में पोषक तत्व (Brown Rice Nutrition Facts)
ब्राउन राइस फोलेट सहित कई विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होते हैं। एक कप पका हुआ ब्राउन राइस में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं-
- कैलोरी: 248
- प्रोटीन: 5.54ग्राम
- फैट: 1.96 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट 51.7 ग्राम
- फाइबर 3.23 ग्राम
इसके अलावा ब्राउन चावल में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज भी पाया जाता है।
सफेद चावल में पोषक तत्व (White Rice Nutrition Facts)
ब्राउन राइस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सफेद चावलों में पोषक तत्व नहीं होते हैं। सफेद चावल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनमें ब्राउन राइस की तुलना में पोषक तत्व थोड़े कम होते हैं।
- कैलोरी; 242
- प्रोटीन: 4.43 ग्राम
- फैट: 0.39 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट: 53.2 ग्राम
- फाइबर: 0.56 ग्राम
ब्राउन या सफेद चावल में से क्या है अधिक फायदेमंद? (Brown Rice vs White Rice for Weight Loss)
- ब्राउन राइस में सफेद चावल की तुलना में अधिक फाइबर होता है। यह आम तौर पर सफेद चावल की तुलना में 1 से 3 ग्राम अधिक फाइबर प्रदान करता है। ब्राउन राइस हाई फाइबर फूड है, इसलिए यह वजन घटाने में अधिक फायदेमंद हो सकता है।
- सफेद चावल में ब्राउन राइस से अधिक स्टार्च होता है। एक कप ब्राउन राइस में 40 ग्राम स्टार्च होता है, जबकि सफेद चावल में 44 ग्राम स्टार्च पाया जाता है। इसलिए सफेद चावल वजन बढ़ा सकता है। वेट लॉस के दौरान ब्राउन राइस खाए जा सकते हैं।
- चावल एक हाई कार्ब फूड है। इसलिए जो लोग अधिक सफेद चावल खाते हैं, उनका वजन बढ़ सकता है। जबकि जो लोग ब्राउन राइस खाते हैं, उनका वजन कंट्रोल में रह सकता है। ब्राउन राइस वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
- ब्राउन चावल खाने से व्यक्ति को भूख जल्दी से नहीं लगती है। इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और ओवरइटिंग से बचाव होता है। जबकि सफेद चावल जल्दी से डायजेस्ट हो जाते हैं और दोबारा भूख लग जाती है। इससे हम अधिक खाना खाते हैं और हमार वजन बढ़ने लगता है। सफेद चावल वजन बढ़ा सकते हैं।

ब्राउन राइस के फायदे (Brown Rice Benefits in Hindi)
- ब्राइन राइस में फाइबर होता है, इसलिए इसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है।
- इसके अलावा ब्राउन राइस मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ब्राउन राइस से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
- ब्राउन राइस सेलेनियम का एक अच्छा स्रोत है, जो थायराइड हार्मोन सही उत्पादन करता है। साथ ही यह कोशिकाओं को कैंसर से बचाने के लिए विटामिन ई के साथ मिलकर भी काम करता है।
- ब्राउन राइस में मैंगनीज होता है, जो ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट कार्य के लिए भी जरूरी है। सफेद चावल में यह मिनरल नहीं होता है।
Brown or White Rice Which is Healthier: ब्राउन राइस आमतौर पर सफेद चावल की तुलना में अधिक पौष्टिक होती है। यह फाइबर, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों में अधिक है। अगर आप अपनी डाइट में चावल शामिल करना चाहते हैं, लेकिन ब्राउन राइस अधिक फायदेमंद हो सकते हैं। ब्राउन राइस हृदय, पेट के रोगों को दूर रखने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाना या कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस खाना अधिक लाभकारी हो सकता है।