Thu Oct 15, 2026 | 02:06 AM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

बच्चों की ग्रोथ के ल‍िए क्‍यों जरूरी है गाजर का सेवन? बता रहे हैं एक्‍सपर्ट

Gajar Khane Ke Fayde: बच्‍चों की सेहत के ल‍िए गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। गाजर खाने से बच्‍चों की हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं और आंखों की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। 
बच्चों की ग्रोथ के ल‍िए क्‍यों जरूरी है गाजर का सेवन? बता रहे हैं एक्‍सपर्टबच्चों की ग्रोथ के ल‍िए क्‍यों जरूरी है गाजर का सेवन? बता रहे हैं एक्‍सपर्ट

गाजर को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। यह बच्‍चों की ग्रोथ में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं। गाजर में व‍िटाम‍िन, म‍िनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। ये पोषक हड्ड‍ियोंं के बनने से लेकर इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने तक सब कुछ सपोर्ट करते हैं ज‍िससे ये बच्‍चों की ग्रोथ के ल‍िए आइड‍ियल सुपरफूड बन जाते हैं। Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि बच्चों की ग्रोथ के लिए गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। गाजर का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। अच्‍छी इम्‍यू‍न‍िटी का मतलबहै कम इंफ्लेमेशन और बेहतर ग्रोथ। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन ब्रेन फंक्‍शन और कॉग्निटिव फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस लेख में जानेंगे बच्‍चों की सेहत के ल‍िए गाजर खाने के फायदे।

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन है फायदेमंद

carrot-benefits-for-kidscarrot-benefits-for-kids

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन को शरीर व‍िटामि‍न-एक में बदलता है। यह फैट में घुलनशील व‍िटाम‍िन, आंखों की सेहत के ल‍िए बहुत जरूरी है। Dr. A. Swetha, MSC RD, Registered Dietitian, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad ने बताया क‍ि स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों की सेहत के ल‍िए गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की गाइडलाइंस के अनुसार, एक मीडियम गाजर चार से आठ साल के बच्चों के लिए रोजाना की विटामिन-ए की जरूरत का 200% से ज्‍यादा देता है।

यह भी पढ़ें- बिना मैदा गाजर से बनाएं हेल्दी नूडल सलाद, वजन और पेट दोनों रहेंगे फिट

बच्‍चों की हड्ड‍ियों के लि‍ए फायदेमंद है गाजर

गाजर हड्डियों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गाजर विटामिन के1 से भरपूर होते हैं। ये कैल्शियम को अब्‍जार्ब करने और हड्डियों के मिनरलाइजेशन में मदद करते हैं, जिससे एक्टिव बच्चों में फ्रैक्चर का खतरा कम होता है। Dr. A. Swetha ने बताया क‍ि जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स की स्टडीज से पता चलता है कि पर्याप्त विटामिन-के लेने से 2-12 साल की उम्र में बच्‍चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। गाजर में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है।

गाजर पाचन को बेहतर बनाता है

गाजर पाचन स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है, जो कम भूख वाले बच्चों में कब्ज की समस्‍या को रोकती है और लंबाई और वजन बढ़ाने के लिए जरूरी पोषक तत्वों को ठीक से अब्‍जार्ब करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना पिएं गाजर का एक गिलास जूस, आंखें रहेंगी हेल्दी

बच्‍चों की आंखों के ल‍िए फायदेमंद है गाजर

गाजर में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स को नजरअंदाज न करें। ये पोषक तत्‍व आंखों को ब्‍लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। गाजर का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को स्थिर रखता है, भूख को कम करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

गाजर को बच्‍चों की डाइट में कैसे शाम‍िल करें?- How To Include Carrot In Child's Diet

carrot-benefits-in-hindicarrot-benefits-in-hindi

  • बच्‍चों की डाइट में गाजर को शाम‍िल करने के ल‍िए पहले गाजर को स्‍टीम करें।
  • बच्‍चों को स्‍कूल के लंच में गाजर को कद्दूकस करके सलाद के फार्म में दें या स्‍मूदी बनाकर दें।
  • हम्‍मस के साथ कच्‍ची गाजर की स्टिक्स को स्नैक्‍स के फॉर्म में दे सकते हैं।
  • रोजाना एक से दो गाजर खाने का लक्ष्‍य बनाएं।
  • गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन को सोखने के ल‍िए उसे नट्स जैसे हेल्‍दी फैट्स के साथ दें।

न‍िष्‍कर्ष:

बच्‍चों की डाइट में गाजर को प्राथम‍िकता देकर पोषण की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। गाजर में मौजूद पोषक तत्‍व बच्‍चों की ग्रोथ और अच्‍छी हेल्‍थ को सपोर्ट करते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

→ सहज भोजन (Intuitive Eating) क्या है? डॉक्टर से जानें यह कैसे आपके लिए है फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 18, 2026 14:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 18, 2026 14:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 18, 2026 14:05 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha