छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या के लक्षण और कारण क्या हैं? जानें बच्चों में कब्ज के लिए घरेलू उपाय

आजकल छोटे बच्चों में भी कब्ज की समस्या बेहद सामान्य हो गई है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसमें राहत मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या के लक्षण और कारण क्या हैं? जानें बच्चों में कब्ज के लिए घरेलू उपाय

अगर आपके छोटे बच्चे को पेट में दर्द होता है, मल त्याग करने में परेशानी होती है या फिर उसे भूख नहीं लगती है तो हो सकता है कि वह कब्ज की समस्या (Constipation in kids) से परेशान हो। क्योंकि ये सभी लक्षण कब्ज होने पर दिखाई देते हैं। इस पर आप सोच रहे होंगे कि कब्ज की समस्या तो केवल बड़े लोगों को ही होती हैं? लेकिन आपकी यह सोच बिल्कुल गलत है क्योंकि आजकल कब्ज की समस्या से बच्चे, बूढ़े और जवान सभी परेशान हैं। इस समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित हैं। कब्ज होने पर पीड़ित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह ठीक से खा नहीं पाता, ठीक से मल त्याग नहीं कर सकता जिसकी वजह से वह परेशान हो जाता है और उदास रहने लगता है। बच्चों में कब्ज होने पर तो बच्चे बहुत ही परेशान हो जाते हैं, वे न ही खाना खा पाते हैं और न ही खेल पाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे को भी कब्ज की समस्या है तो आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर अनुजा गौर से जानें कब्ज को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय-

छोटे बच्चों में कब्ज के कारण (Causes of Constipation in Kids)

बच्चे अकसर मां का दूध पीते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कब्ज की शिकायत रहती हैं क्योंकि कई बार आप उन्हें घर का बना खाना या बाहर का ऐसा खाना खिला देते हैं जिसे वे डायजेस्ट नहीं कर पाते हैं। छोटे बच्चों में कब्ज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • - बच्चों को सूखा खाना खिलाना
  • - दिनचर्या में बदलाव होना
  • - ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट खिलाना
  • - पानी कम पिलाना
  • - खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना
  • - समय पर बच्चे को भोजन न कराना
  • - अगर बच्चा कोई दवाई ले रहा है तो भी उसे कब्ज की समस्या हो सकती है।

छोटे बच्चों में कब्ज के लक्षण (Symptoms of Constipation in Kids)

constipation

बच्चों में कब्ज होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इस दौरान वे पेट दर्द की काफी शिकायत करते हैं। उन्हें मल त्याग करने में भी बहुत परेशानी होती है। कब्ज के दौरान बच्चों में दिखने वाले लक्षण निम्न हैं। 

  • - रोजाना मल न त्यागना
  • - मल त्याग करने के दौरान जोर लगाना
  • - पेट में गैस, एसीडिटी और दर्द होना
  • - पेट में भारीपन और भूख कम लगना
  • - मल त्यागने में ज्यादा समय लगाना
  • - कभी-कभी सिर और पैरों में दर्द होना

छोटे बच्चों में कब्ज को ठीक करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Constipation in Kids)

अगर बच्चे में ये लक्षण दिखे तो हो सकता है कि उसे कब्ज की समस्या हो। इसके लिए आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। इससे आपके बच्चे को काफी हद तक इस समस्या से राहत मिलेगी।

तरल पदार्थ खाने को दें (Liquid Diet) 

liquid diet

छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या होने पर सूखा भोजन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। छोटे बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, जिससे वे सभी तरह के खाने को डायजेस्ट नहीं कर पाते हैं। इसलिए बच्चों को हमेशा तरल पदार्थ खाने को देने चाहिए। इसका पाचन वे अच्छे से कर लेते हैं। इससे आंत साफ हो जाते हैं और मल सख्त नहीं होता है। इसलिए कब्ज की समस्या होने पर अपने बच्चे को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ खाने को दें। इसमें उन्हें पानी, फलों का जूस पिलाएं और दलिया खिलाएं। इससे उसका मल सख्त नहीं होगा साथ ही आपके बच्चे के शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।

केला और गर्म पानी (Banana with water)

केले को कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। अगर बच्चे को सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ केला खिलाया जाए तो इससे बच्चों का पेट आसानी से साफ हो जाता है। कुछ दिनों तक रोजाना इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। बच्चे को कब्ज न हो इसके लिए भी आप उसे इसका सेवन करवा सकते हैं। 

फाइबर रिच फूड (Fiber Rich Food)

बच्चे हो या बड़े अगर अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करें तो कब्ज की समस्या से बच सकते हैं। फाइबर आंतों की सफाई के लिए बहुत जरूरी होता है। फाइबर पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे को कब्ज होने पर आपको उसकी डाइट में फाइबर शामिल करना चाहिए। इसके लिए उन्हें फल और सब्जियां खाने को दें। इसके साथ ही दाल खाने को भी जरूर दें। फलों में आप बच्चे को सेब, नाशपति और केला दे सकते हैं। इसके अलावा अमरूद और पपीते का जूस भी पीने को दे सकते हैं। बींस, पालक और ब्रोकली में भी भरपूर फाइबर पाया जाता है।

शहद भी है फायदेमंद (Honey is good for Constipation in Kids) 

शहद को कब्ज की समस्या के लिए बेहद कारगर बताया गया है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट साफ करने में मदद करते हैं। इसके लिए बच्चे को सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर खिलाएं। शहद को बच्चे बहुत शौक से खाते भी हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। 

इन घरेलू उपायों से भी कर सकते हैं कब्ज की समस्या को ठीक (Other Home Remedies for Relief in Constipation)

doctor

  • - 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिलाएं।
  • - मुलेठी और अदरक के पेस्ट को शहद से साथ मिलाकर बच्चे को खिलाएं।
  • - रात को सोते समय बच्चे को गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण खिलाएं। 
  • - एक गिलास दूध में अंजीर उबालकर पीने से भी कब्ज की समस्या ठीक होती है।

अगर आपका छोटा बच्चा भी कब्ज जैसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके खान-पान का खास ध्यान रखें। उसकी डाइट में तरल पदार्थों और फाइबर को शामिल करें। कब्ज की समस्या ज्यादा समय तक रहे तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

Read More Articles on Children Health in Hindi

Read Next

बच्चों को बार-बार प्यास लगना कहीं किसी समस्या का संकेत तो नहीं? जानें इसका कारण और बचाव

Disclaimer