आजकल कैमिकल्स से भरपूर ब्यूटी प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ गई, लेकिन इस बीच भी स्किन केयर के लिए गिलोय और नीम जैसे हर्ब्स का इस्तेमाल कम नहीं हुआ है-यह हम नहीं बल्कि, Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana का कहना है। डॉ. शर्मा बताते हैं कि कैसे गिलोय का काढ़ा पीना आपकी स्किन से अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं आगे डॉ. शर्मा बताते हैं कि इस गिलय का काढ़ा कैसे बनाना है और इसे दिन में कितनी बार पीना है। इसके अलावा उन्होंने हमारे साथ ग्लोइंग स्किन के लिए गिलोय के काढ़ा पीने के फायदे भी साझा किए।
ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए कैसे काम करता है गिलोय का काढ़ा?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आयुर्वेद में गिलोय को खून साफ करने वाले हर्ब यानी रक्तशोधक के रूप में देखा जाता है। यह त्वचा की गहरी परतों से मेटाबोलिक वेस्ट यानी शरीर की गंदगी को हटाता है, जिससे मुंहासों में कमी आती है। त्वचा अंदर से साफ होती है और स्किन ग्लो करती है।
स्किन को डिटॉक्स और एक्ने-फ्री बनाने में गिलोय का काढ़ा कैसे मददगार है?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि गिलोय एंटीबैक्टीरियल है इसलिए युवा पीढ़ी इसे पिंपल्स को रिड्यूस करने के लिए इसका इस्तेमाल करती है। तो हम इसे अच्छा मान सकते हैं कि ये एक्ने फ्री हर्ब है। अब उसके अलावा देखिए कि यह बहुत अच्छा लिवर टॉनिक भी होता है, पित्त शामक भी होता है, ओवरऑल रसायन है जो लिवर डिटॉक्स करने के साथ खून साफ करने में मददगार है इसलिए इसे स्किन डिटॉक्स में मददगार भी मान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर से जानें
घर पर ग्लोइंग स्किन के लिए गिलोय का काढ़ा बनाने की आसान विधि
घर पर ग्लोइंग स्किन के लिए गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका बेहद आसान है। आपको करना यह है कि
- सुबह गिलोय की कुछ पत्तियों को तोड़कर लाएं और पानी में उबालकर इसका गाढ़ा अर्क निकाल लें। ऐसे कि 2 कप पानी मात्र 1 कप बचे।
- इसमें हल्का सा नींबू का रस मिलाएं, नमक मिलाएं और 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें।
1 (25)
ग्लोइंग स्किन के लिए गिलोय का काढ़ा कब पिएं?
डॉ. श्रेय का सुझाव है कि ग्लोइंग स्किन के लिए गिलोय का काढ़ा सुबह खाली पेट पिएं। क्वांटिटी काढ़े की लगभग 10-15 ml ले सकते हैं, तो वह काफी इफेक्टिव रहेगा। ध्यान रखें कि दिन में दो टाइम खाने से पहले लें।
चेहरे पर चमक लाने के अलावा गिलोय का काढ़ा पीने के 4 अन्य बेमिसाल फायदे
साल 2024 में Heliyon जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि इस पौधे के सूजन-रोधी और रोगाणु-रोधी गुणों के कारण, इसके तने का अर्क
- एक्जिमा, सोरायसिस और त्वचा के अन्य कई तरह के संक्रमणों जैसी समस्याओं के इलाज में उपयोगी होता है।
- इसी स्टडी में यह भी बताया गया है कि अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुणों के कारण, गिलोय में कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर इंडस्ट्री में स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए भविष्य में इस्तेमाल की बहुत संभावना है जो कि फ्री रेडिकल्स के नुकसानों से स्किन को बचाकर एजिंग कम करने में मदद कर सकता है।
- गिलोय का काढ़ा पीसे से स्किन रेडनेस में कमी आती है।
- जिन लोगों को बार-बार बॉडी एक्ने की समस्या होती है उनके लिए भी यह काढ़ा फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने में मददगार हैं अरंडी के पत्ते, जानें आयुर्वेदाचार्य से फायदे और उपयोग
निष्कर्ष:
डॉ. श्रेय कहते हैं काढ़ा पीते समय एक ची ध्यान रखना है गिलोय की एक वीड वैरायटी यानी जंगली वैरायटी होती है जिसे हम टीनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया कहते हैं। यह हाईली नेफ्रोटॉक्सिक, यानी कि कोरोना में बहुत सारे लोगों के गिलोय पीने से गुर्दे खराब हो गए, फिर पीजीआई चंडीगढ़ ने इस रिसर्च को ढूंढा कि यह कैसे हुआ? तो पता लगा कि उन्होंने गिलोय समझ के, गिलोय से मिलती-जुलती बेल को पी लिया, वो उसकी एक पॉइजनस वैरायटी थी। तो इसलिए कोई भी बेल उठा के गिलोय समझकर इसे नहीं पीना है। तो अब यह चीड ध्यान रखनी है, अगर काढ़ा बनाना है, तो गिलोय आइडेंटिफाइड होनी चाहिए इसके लिए एक हर्बल बरेनिकल गार्डन से खरीद के लानी चाहिए।
FAQ
एक्ने के लिए नीम की पत्तियां कैसे फायदेमंद है?
एक्ने में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्किन में एक्ने को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह खुजली कम करने में मददगार है।1 दिन में नीम के पत्ते कितने खाने चाहिए?
एक दिन में 10 से ज्यादा नीम के पत्ते का ज्यादा सेवन न करें क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 17:01 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1790767074752.webp)