Tue Oct 27, 2026 | 12:49 AM IST

Doctor Verified

लिवर को हेल्दी रखने में मददगार हैं अरंडी के पत्ते, जानें आयुर्वेदाचार्य से फायदे और उपयोग

आयुर्वेद में अरंडी के पत्तों का उपयोग यकृत (लिवर) की समस्याओं के उपचार में प्रभावी माना गया है। यहां जानिए, लिवर हेल्थ के लिए अरंडी के पत्ते के फायदे और उपयोग।
लिवर को हेल्दी रखने में मददगार हैं अरंडी के पत्ते, जानें आयुर्वेदाचार्य से फायदे और उपयोगलिवर को हेल्दी रखने में मददगार हैं अरंडी के पत्ते, जानें आयुर्वेदाचार्य से फायदे और उपयोग

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हमारे शरीर के सभी अंग सुचारु रूप से कार्य करें और हेल्दी बने रहें। इन्हीं अंगों में एक प्रमुख अंग है लिवर यानी यकृत, जो हमारे पाचन और पोषण अवशोषण जैसी कई प्रक्रियाओं में भाग लेता है। लेकिन आज की बिजी और असंतुलित लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, जंक फूड का ज्यादा सेवन, नींद की कमी और मानसिक तनाव जैसे कारणों से लिवर संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। फैटी लिवर, लिवर इंफ्लेमेशन, पित्त दोष और लिवर फाइब्रोसिस जैसी बीमारियां अब आम हो गई हैं। ऐसे में लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों की तलाश भी बढ़ गई है। आयुर्वेद में लिवर को हेल्दी रखने के कई सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय (What foods are good for liver repair?) बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक है अरंडी के पत्तों का उपयोग। आयुर्वेदिक चिकित्सा में अरंडी के पत्तों को लिवर (What drink cleanse the liver) के लिए लाभकारी माना गया है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, लिवर हेल्थ के लिए अरंडी के पत्ते के फायदे और उपयोग।

आयुर्वेद में अरंडी के पत्तों का महत्व

आयुर्वेद में अरंडी के पत्तों का उपयोग लिवर की समस्याओं के उपचार में अत्यंत प्रभावी माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, अरंडी के पत्तों को शीतवीर्य (शीतल प्रभाव) और यकृत बल्य (लिवर को मजबूत करने वाला) बताया गया है। विशेष रूप से पित्तजन्य यकृत विकारों में इनका सेवन (Which leaf is good for the liver) लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर, वीडियो शेयर कर दी फैंस को जानकारी

अरंडी के पत्तों का आयुर्वेदिक गुण और प्रभाव

  • अरंडी के पत्ते पित्त दोष को संतुलित करते हैं, जिससे शरीर में पित्तजन्य समस्याओं में राहत मिलती है।
  • इन पत्तों में सूक्ष्मजीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर में कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं।
  • अरंडी के पत्ते मूत्र संबंधी विकारों में राहत प्रदान करते हैं।
  • ये पत्ते पेट में सूजन और गांठों को कम करने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कच्ची हल्दी और नारियल पानी को साथ लेने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायटिशियन से जानें

अरंडी के पत्तों का यकृत स्वास्थ्य यानी लिवर हेल्थ में उपयोग विशेष रूप से पित्तजन्य विकारों में प्रभावी होता है। ये पत्ते लिवर को उत्तेजित करते हैं और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, ये पत्ते लिवर से टॉक्सिन यानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं।

Which leaf is good for the liverWhich leaf is good for the liver

अरंडी के पत्तों का उपयोग

  1. ताजे अरंडी के पत्तों को पीसकर उनका लेप लिवर के आसपास पर लगाया जा सकता है। इससे सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है।
  2. अरंडी के पत्तों को उबालकर उनका काढ़ा तैयार किया जा सकता है। इस काढ़े का सेवन यकृत विकारों में लाभकारी होता है।
  3. ताजे अरंडी के पत्तों का रस निकालकर उसका सेवन किया जा सकता है। यह लिवर को उत्तेजित करने और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।

सावधानियां

अरंडी के पत्तों का अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इन्हें सीमित मात्रा में ही उपयोग करें। अरंडी के पत्तों का उपयोग करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए इनका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में अरंडी के पत्तों का लिवर हेल्थ के लिए अहम स्थान है। इन पत्तों के नियमित और उचित उपयोग से लिवर संबंधी समस्याओं में सुधार संभव है। हालांकि, इनका उपयोग सावधानीपूर्वक और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लिवर ठीक करने के लिए कौन सी चीज खानी चाहिए?

    लिवर को हेल्दी रखने और उसे ठीक करने के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक और मेथी, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर के लिए फायदेमंद होता है। नींबू और आंवला विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो लिवर की सफाई में सहायक हैं। शराब, तले-भुने और ज्यादा नमक वाली चीजों से बचना चाहिए और खूब पानी पीना भी जरूरी है।
  • लिवर को जल्दी स्वस्थ कैसे करें?

    लिवर को जल्दी हेल्दी करने के लिए सबसे पहले शरीर से टॉक्सिन को निकालना जरूरी है। इसके लिए दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करें। हल्दी वाला दूध और आंवला रस लिवर की सूजन कम करने में सहायक हैं। दिनचर्या में ग्रीन टी और फाइबर युक्त डाइट शामिल करें, जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज। तले-भुने, प्रोसेस्ड और शराब जैसी हानिकारक चीजों से पूरी तरह बचें। नियमित योग, जैसे कपालभाति और अनुलोम-विलोम, लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें। पानी खूब पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स होता रहे।
  • क्या गर्म पानी लिवर के लिए अच्छा है?

    हां, गर्म पानी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर पर दबाव कम होता है। यह पाचन को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, जिससे लिवर बेहतर तरीके से कार्य करता है। यदि गर्म पानी में नींबू या थोड़ा सा शहद मिलाया जाए, तो यह लिवर डिटॉक्स में और भी मददगार होता है। गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और फैट को पिघलाने में सहायक होता है, जिससे लिवर में फैट जमा नहीं होता।

Read Next

→ बबूल की फलियों से हड्डियों को करें मजबूत, जानिए फायदे और तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2025 11:41 IST

    Published By : Akanksha Tiwari