Doctor Verified

सुबह खाली पेट पीपल का पत्ता खाने से क्या होता है? जानें डॉक्टर से

आयुर्वेद में पीपल के पेड़ की छाल, पत्ते और जड़ का इस्तेमाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। पीपल का पत्ता भी आपकी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट इन पत्तों को खाने से क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट पीपल का पत्ता खाने से क्या होता है? जानें डॉक्टर से


हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व है, जिसकी लोग पूजा करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है यहीं पीपल का पेड़ आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में पीपड़ का पेड़ एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में पीपल के पेड़ की छाल, पत्ते और जड़ का इस्तेमाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। पीपल का पत्ता भी आपकी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। कई लोग अपनी डाइट में पीपल का पानी शामिल करते हैं। लेकिन, अगर आप चाहे तो रोज सुबह पीपल के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि सुबह खाली पेट पीपल के पत्ते खाने के क्या फायदे होते हैं?

सुबह खाली पेट पीपल का पत्ता खाने से क्या होता है? - What Happens When You Eat Peepal Leaves On An Empty Stomach in Hindi?

डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, आयुर्वेद में पीपल के पत्ते का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खासकर, सुबह खाली पेट पीपल के ताजे पत्तों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

1. दिल को स्वस्थ रखें

पीपल के पत्ते दिल को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो दिल की धमनियों को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं पीपल के पत्ते, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का सेवन करना आपके पाचन क्रिया को मजबूत कर सकता है। इन पत्तों में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते है। इसके अलावा, यह अपच और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव हो पाएगा।

3. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

पीपल के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इन पत्तों का सेवन करें तो यह सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है।

Can we eat Peepal leaves daily

4. ब्लड शुगर कंट्रोल करें

आयुर्वेद के अनुसार पीपल के पत्ते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खासकर इसकी पत्तियों का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

पीपल के पत्तों का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद माना जाता है, जो आपकी स्किन का निखार बढ़ाने में मदद करता है। इन पत्तों का सेवन एक्ने, पिंपल्स और झाइयों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, बालों को मजबूत बनाने औऱ चमक बढ़ने में फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: पीपल के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

पीपल के पत्तों का सेवन कैसे करें? - How To Consume Peepal Leaves in Hindi?

सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का सेवन करना पाचन समेत संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसिलए आप रोजाना सुबह 2-3 पीपल की ताजी पत्तियों को तोड़कर उसे अच्छी तरह धो लें और फिर चबाकर इन्हें खाएं। अगर आप चाते तो इन पत्तियों को पीसकर इनका रस निकाल उसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के खाने से बचें और ज्यादा सेवन से भी बचें, क्योंकि इससे दस्त या पेट दर्द हो सकता है।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। साथ ही, अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो आप पीपल के पत्तों को खाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik


पीपल के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
पीपल के पत्ते खाने से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है, जिसमें अपच, कब्ज, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं शामिल हैं।

पीपल के पत्ते के क्या नुकसान हैं?
पीपल के पत्ते आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन अगर आपको इससे एलर्जी है तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से दस्त या मतली की समस्या हो सकती है।

पीपल के पत्ते का पानी कैसे बनाएं?
पीपल के पत्ते का पानी बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 से 3 पीपल के पत्ते धोकर डाल जें। अब इस पानी को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। पानी के आधा होने के बाद आप इस पानी को चाय की तरह पी सकते हैं और चाहे तो आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

Read Next

भुने जीरे को शहद के साथ खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer