Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ऑमलेट या उबला अंडा? जानिए प्रोटीन के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी विकल्प

अंडे का प्रोटीन कंटेंट उबले और ऑमलेट दोनों में लगभग समान होता है। फर्क केवल पकाने के तरीके और इस्तेमाल किए गए तेल या बटर से पड़ता है।

प्रोटीन की जब बात आती है तो इसके सबसे सस्ते विकल्प में अंडा का ही नाम आता है, अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है और सस्ता भी मिलता है। यही वजह है कि जिम जाने वाले लोगों से लेकर वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग अपनी डाइट में अंडे को जरूर शामिल करते हैं। हालांकि, अंडे का सेवन करने के तरीके को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। सबसे आम सवाल यह है कि प्रोटीन के लिए ऑमलेट बेहतर है या उबला अंडा? कुछ लोग मानते हैं कि उबला अंडा ज्यादा हेल्दी होता है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ऑमलेट में ज्यादा पोषण मिलता है। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।

प्रोटीन के लिए उबला अंडा बेहतर है या आमलेट?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि एक सामान्य अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है। चाहे अंडे को उबालकर खाया जाए या ऑमलेट बनाकर, उसका प्रोटीन लगभग समान रहता है। पकाने की प्रक्रिया से प्रोटीन की मात्रा में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता। इसलिए केवल प्रोटीन के नजरिए से देखा जाए तो ऑमलेट और उबला अंडा दोनों लगभग बराबर हैं। अंतर इस बात से पड़ता है कि ऑमलेट बनाते समय उसमें कितना तेल, बटर या अन्य चीजें मिलाई जा रही है। यदि ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया जाए तो कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: नहीं खाते अंडा तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट ने बताए इनके भरपूर फायदे

  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो उबला अंडा बेहतर विकल्प माना जा सकता है। उबले अंडे में तेल या मक्खन का उपयोग नहीं होता, जिससे इसकी कैलोरी कंट्रोल रहती है।
  • वहीं, यदि ऑमलेट कम तेल में बनाया जाए तो यह भी हेल्दी विकल्प हो सकता है। खासकर जब इसमें कई तरह की अलग-अलग सब्जियां मिलाई जाएं, तो इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है।
  • उबले अंडे और ऑमलेट दोनों ही पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं। बहुत ज्यादा तेल या मसाले वाला ऑमलेट कुछ लोगों में पाचन संबंधी असुविधा जरूर पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: अंडा-च‍िकन नहीं प्‍लांट प्रोटीन से पूरी करें डेली डोज, एक्‍सपर्ट से जानें सही तरीका

boiled egg vs omelette

एक्सपर्ट की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, यदि आप प्योर प्रोटीन और कम कैलोरी चाहते हैं तो उबला अंडा बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप स्वाद और पोषण दोनों चाहते हैं तो कम तेल में बना वेजिटेबल ऑमलेट भी एक अच्छा विकल्प है। सबसे जरूरी बात यह है कि अंडे को किस तरीके से तैयार किया जा रहा है और आपकी जरूरतें क्या हैं।

निष्कर्ष

ऑमलेट और उबले अंडे दोनों ही प्रोटीन के बहुत अच्छे सोर्स हैं। दोनों में प्रोटीन की मात्रा लगभग समान होती है, लेकिन तेल और कैलोरी के कारण इनके फायदों में थोड़ा अंतर आ सकता है। इसलिए अपने फिटनेस गोल, वजन और शरीर की जरूरतों के अनुसार सही विकल्प चुनना ज्यादा जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • एक अंडे में कितने ग्राम प्रोटीन होता है?

    एक मीडियम आकार के अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
  • क्या रोज उबला अंडा खाना सुरक्षित है?

    हेल्दी लोगों के लिए रोजाना अंडा खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
  • क्या उबला अंडा पचाने में आसान होता है?

    उबला अंडा आमतौर पर हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है।

Read Next

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सूजन घटाने तक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन क्यों है इतना खास? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 03, 2026 16:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 03, 2026 16:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 03, 2026 16:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 03, 2026 16:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content