Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

Veg Vs Non-Veg Protein: सोया चंक्स और अंडे में से कौन है 'प्रोटीन किंग'? एक्सपर्ट की राय

Eggs or Soya Chunks: अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि प्रोटीन के लिए अंडे खाए जाए या फिर सोया चंक्स? आपके इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट से बात की और इस लेख में उन्होंने विस्तार से अंडे और सोया चंक्स के बारे में बताया है।

Eggs or Soya Chunks: आजकल लोग मसल्स बनाने के लिए रोजाना जिम जाने से लेकर खाने पीने पर पूरा ध्यान देते हैं। मसल्स बनाने या फिर खुद को फिट रखने के लिए आमतौर पर प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की बात की जाती है। ऐसे में जो लोग नॉन वेज खाते हैं, वे अंडे खाना प्रेफर करते हैं और वेजिटेरियन लोग प्रोटीन के लिए सोया चंक्स खाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि प्रोटीन लेने का सबसे बढ़िया ऑप्शन क्या हो सकता है? क्या अंडे प्रोटीन पूरा कर सकते हैं या फिर सोया चंक्स से भी प्रोटीन की मात्रा पूरी हो सकती है। इस बारे में हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad) से बात की।

अंडे में प्रोटीन की मात्रा

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने कहा, “आमतौर पर अंडे को हम कंप्लीट प्रोटीन मानते हैं क्योंकि इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सभी अमीनो एसिड सही मात्रा में होते हैं, जो शरीर को पचाने में आसानी होती है। जो लोग अंडे खाते हैं, उनके लिए ये सबसे सस्ता प्रोटीन का सोर्स है और साथ ही अमीनो एसिड मसल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगर हम प्रोटीन की बात करें, तो Hopkins Medicine के अनुसार, एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन B12, कोलीन और फैट-सॉल्युबर विटामिन्स होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन, मेटाबॉलिज्म और नर्व हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है।

eggs or soya chunks which one is better protein doctor quote

यह भी पढ़ें- प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए अंडे की जगह खाएं ये 5 वेजिटेरियन फूड्स

सोया चंक्स में प्रोटीन की मात्रा

ऋतिका शर्मा कहती हैं, “अगर सोया चंक्स की बात की जाए, तो शाकाहारी लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा प्रोटीन देने वाला फूड है। सोया चंक्स में भी सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, लेकिन इसमें मेथियोनीन कम होता है, लेकिन इसे गेहूं की रोटी या चावल के साथ खाने की सलाह दी जाती है ताकि सभी अमीनो एसिड पूरे हो सके। 100 ग्राम सूखे सोया चंक्स में करीब 52 से 54 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे के मुकाबले काफी ज्यादा है। सबसे अच्छी बात यह है कि सोया चंक्स फाइबर से भरपूर होते हैं, लेकिन इसमें कोलेस्ट्रोल नहीं होता, इसलिए हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हालांकि, अगर डाइजेशन की बात करें, तो सोया चंक्स का डाइजेशन धीमा होता है, इसलिए कई मामलों में देखा गया है कि ज्यादा सोया खाने से गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।”

अंडे और सोया चंक्स में से क्या है बेस्ट?

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “अंडे या सोया चंक्स का चुनाव करने से पहले यह जानना भी जरूरी होता है कि व्यक्ति वेजिटेरियन है या नॉन- वेजिटेरियन। अगर किसी को अच्छी मात्रा में प्रोटीन चाहिए, तो सोया चंक्स खाया जा सकता है, लेकिन बेस्ट क्वालिटी प्रोटीन के लिए अंडा बेहतर विकल्प है। डाइट की सलाह देते हुए मैं हमेशा कहती हूं कि अगर व्यक्ति अंडा और सोया चंक्स दोनों खा सकता है, तो संतुलित मात्रा में दोनों खाने चाहिए। इससे शरीर को बेहतर तरीके से प्रोटीन मिलता है।”

यह भी पढ़ें- सोयाबीन से लेकर सोया मिल्क तक थायरॉइड का खतरा बढ़ रहे हैं सोया प्रोडक्ट, जानें एक्सपर्ट से

एक्सपर्ट की सलाह

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने अंडे और सोया चंक्स को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

  • नॉन-वेजिटेरियन लोगों को रोजाना एक या दो अंडे खाने चाहिए ताकि प्रोटीन मिल सके।
  • वेजिटेरियन लोगों को सोया चंक्स को दाल, रोटी या चावल के साथ खाना चाहिए।
  • वर्कआउट करने वाले लोगों को अंडे के साथ प्लांट प्रोटीन लेना महत्वपूर्ण है ताकि मसल्स बनाने में आसानी हो।

निष्कर्ष

अंडा या सोया चंक्स खाना काफी हद तक लोगों के खाने की आदत पर निर्भर करता है, लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शरीर को जरूरत से ज्यादा प्रोटीन नहीं देना चाहिए। अगर कोई एक्सरसाइज या जिम करता है, तो उसे डाइटिशियन से सलाह लेनी चाहिए। अगर किसी को अंडे या सोया चंक्स खाने के बाद समस्या हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

FAQ

  • ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं?

    सर्जरी के बाद अंडा खाया जा सकता है क्योंकि यह टिश्यू को रिकवर करने में मदद करता और जख्म जल्दी भरता है, लेकिन सर्जरी के कितने दिनों बाद अंडे खाने चाहिए, यह डॉक्टर से ही पूछना चाहिए।
  • उबला हुआ अंडा खाने से क्या फायदा होता है?

    उबले हुए अंडे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बहुत ज्यादा होते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना सोया चंक्स खा सकते हैं?

    एक दिन में करीब 25 से 30 ग्राम सोया चंक्स खाए जा सकते हैं। जिन लोगों को डाइजेशन या हार्मोन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2026 16:30 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 06, 2026 16:30 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 06, 2026 16:30 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content