Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या बाजार वाले सोया चाप में वाकई प्रोटीन होता है? एक्‍सपर्ट से जानें सच

बाजार में म‍िलने वाली सोया चाप खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। कई लोग तो इसे हर द‍िन खाते हैं। लोगोंं को लगता है क‍ि सोया चाप को सोया से तैयार क‍िया जाता है जो क‍ि प्रोटीन स्रोत होने के कारण हेल्‍दी है, लेक‍िन क्‍या यह वाकई सेहत के ल‍िए फायदेमंद है? एक्‍सपर्ट से जानते हैं इसका जवाब।

आजकल लोग अपने प्रोटीन इंंटेक को लेकर गंभीर हो गए हैं। उन्‍हें यह लगता है क‍ि हेल्‍दी रहने के ल‍िए प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाह‍िए, जो क‍ि सच भी है। शरीर की अच्‍छी सेहत के ल‍िए प्रोटीन का सेवन जरूरी है। कई लोग बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप को प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत मानते हैं और इसे हेल्‍दी समझकर सेवन करते रहते हैं। क्‍या सोया चाप वाकई हेल्‍दी है? क्‍या सोया चाप वाकई प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत है? एक्‍सपर्ट्स मानते हैं क‍ि बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप में ढेर सारा मैदा और केम‍िकल्‍स मौजूद होते हैं और इसमें सोया की मात्रा बहुत कम होती है। इस लेख में जानेंगे बाजार के सोया चाप खाने के नुकसान साथ ही जानेंगे क‍ि बाजार वाले सोया चाप में प्रोटीन होता है या नहीं? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप में प्रोटीन नहीं होता

मुझे सोया चाप खाना पसंद है। जब भी बाजार जाती हूं, एक प्‍लेट सोया चाप, तो अकेले ही खा लेती हूं। मैं भी अब तक यह सोचकर खुश होती थी क‍ि सोया चाप का सेवन सुरक्ष‍ित है और मैं कोई जंक फूड नहीं खा रही हूं। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि जो सोया चाप हम बाजार में खाते हैं उसे प्रोटीन समझने की भूल नहीं करना चाह‍िए। बाजार वाले सोया चाप में अगर म‍िलावट नहीं भी होगी, तो भी उसे अच्‍छे स्‍वाद के ल‍िए ढेर सारे मसाले और तेल के साथ बनाया जाता है ज‍िसे खाकर वजन, ब्‍लड प्रेशर और शुगर लेवल तीनों बढ़ सकता है इसल‍िए सोया चाप खाने के शौकीन हैं, तो उसे घर पर तैयार करें। 100 ग्राम सोयाबीन में करीब 36 ग्राम प्रोटीन होता है।

यह भी पढ़ें- क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

बाजार के सोया चाप खाने से सेहत खराब हो सकती है

is-soy-chaap-rich-in-protein-or-not

  • जब रॉ मटेर‍ियल को तैयार करने में हाइजीन का ख्‍याल नहीं रखा जाता, तो हाई हीट पर पकाने से भी खाने में से बैक्‍टीर‍िया नहीं जाते हैं। इससे पेट में इंफेक्‍शन, फूड पॉइजन‍िंग और गट हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप का सेवन करने से वजन कंट्रोल नहींं होगा उल्‍टा इसके न‍ियम‍ित सेवन से व्‍यक्‍त‍ि मोटापे का श‍िकार हो सकता है।
  • बाजार के सोया चाप खाने से प्रोटीन इंटेक नहीं बढ़ेगा बल्‍क‍ि इसका सेवन करने शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं सोया चंक्स, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

प्रोटीन के ल‍िए क्‍या खाएं?- Foods To Eat For Protein

अक्‍सर लोग सोचते हैं क‍ि सोया चाप शाकाहारी है और इसमें प्रोटीन होता है इसल‍िए इसका सेवन सेहत के ल‍िए नुकसानदायक नहींं है, लेक‍िन यह सेहतमंद नहीं होता है। बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप में ढेर सारे केम‍िकल्‍स होते हैं ज‍िससे सेहत खराब हो जाती है। सोया चाप की जगह कई हेल्‍दी वि‍कल्‍पों का सेवन कर सकते हैं जैसे-

  • टोफू
  • पनीर
  • अंडे
  • चना
  • राजमा
  • मूंगफली
  • बादाम
  • च‍िया सीड्स
  • कद्दू के बीज

न‍िष्‍कर्ष:

बाजार में म‍िलने वाले सोया चाप में केम‍िकल्‍स, मसाले और तेल ज्‍यादा मात्रा में मौजूद होते हैं ज‍िसके कारण यह एक अनहेल्‍दी व‍िकल्‍प है। सोया प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, लेक‍िन बाजार के सोया चाप खाने के बजाय इसे घर पर हेल्‍दी तरीके से बनाकर खाएं, तो सोया चाप खाना सेहतमंंद साब‍ित होगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Video Credit: Dr. Manan Vora

Read Next

नींद नहीं आती तो खाएं मैग्नीशियम से भरपूर ये फूड्स, अच्छी नींद में करते हैं मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 16, 2026 17:03 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 16, 2026 17:03 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content