आजकल लोग अपने प्रोटीन इंंटेक को लेकर गंभीर हो गए हैं। उन्हें यह लगता है कि हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए, जो कि सच भी है। शरीर की अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन का सेवन जरूरी है। कई लोग बाजार में मिलने वाले सोया चाप को प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानते हैं और इसे हेल्दी समझकर सेवन करते रहते हैं। क्या सोया चाप वाकई हेल्दी है? क्या सोया चाप वाकई प्रोटीन का अच्छा स्रोत है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार में मिलने वाले सोया चाप में ढेर सारा मैदा और केमिकल्स मौजूद होते हैं और इसमें सोया की मात्रा बहुत कम होती है। इस लेख में जानेंगे बाजार के सोया चाप खाने के नुकसान साथ ही जानेंगे कि बाजार वाले सोया चाप में प्रोटीन होता है या नहीं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
View this post on Instagram
बाजार में मिलने वाले सोया चाप में प्रोटीन नहीं होता
मुझे सोया चाप खाना पसंद है। जब भी बाजार जाती हूं, एक प्लेट सोया चाप, तो अकेले ही खा लेती हूं। मैं भी अब तक यह सोचकर खुश होती थी कि सोया चाप का सेवन सुरक्षित है और मैं कोई जंक फूड नहीं खा रही हूं। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि जो सोया चाप हम बाजार में खाते हैं उसे प्रोटीन समझने की भूल नहीं करना चाहिए। बाजार वाले सोया चाप में अगर मिलावट नहीं भी होगी, तो भी उसे अच्छे स्वाद के लिए ढेर सारे मसाले और तेल के साथ बनाया जाता है जिसे खाकर वजन, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल तीनों बढ़ सकता है इसलिए सोया चाप खाने के शौकीन हैं, तो उसे घर पर तैयार करें। 100 ग्राम सोयाबीन में करीब 36 ग्राम प्रोटीन होता है।
यह भी पढ़ें- क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
बाजार के सोया चाप खाने से सेहत खराब हो सकती है

- जब रॉ मटेरियल को तैयार करने में हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता, तो हाई हीट पर पकाने से भी खाने में से बैक्टीरिया नहीं जाते हैं। इससे पेट में इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग और गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- बाजार में मिलने वाले सोया चाप का सेवन करने से वजन कंट्रोल नहींं होगा उल्टा इसके नियमित सेवन से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो सकता है।
- बाजार के सोया चाप खाने से प्रोटीन इंटेक नहीं बढ़ेगा बल्कि इसका सेवन करने शरीर में सूजन बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं सोया चंक्स, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका
प्रोटीन के लिए क्या खाएं?- Foods To Eat For Protein
अक्सर लोग सोचते हैं कि सोया चाप शाकाहारी है और इसमें प्रोटीन होता है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक नहींं है, लेकिन यह सेहतमंद नहीं होता है। बाजार में मिलने वाले सोया चाप में ढेर सारे केमिकल्स होते हैं जिससे सेहत खराब हो जाती है। सोया चाप की जगह कई हेल्दी विकल्पों का सेवन कर सकते हैं जैसे-
- टोफू
- पनीर
- अंडे
- चना
- राजमा
- मूंगफली
- बादाम
- चिया सीड्स
- कद्दू के बीज
निष्कर्ष:
बाजार में मिलने वाले सोया चाप में केमिकल्स, मसाले और तेल ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं जिसके कारण यह एक अनहेल्दी विकल्प है। सोया प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन बाजार के सोया चाप खाने के बजाय इसे घर पर हेल्दी तरीके से बनाकर खाएं, तो सोया चाप खाना सेहतमंंद साबित होगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Video Credit: Dr. Manan Vora
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 16, 2026 17:03 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 16, 2026 17:03 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha