Expert

क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Is Soya Chaap Good For Health: सोया चाप सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं, इस लेख में एक्सपर्ट विस्तार से बता रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में


Is Soya Chaap Good For Health: सोया चाप का सेवन तो हम में से ज्यादातर लोग करते हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों की डाइट का यह एक अहम हिस्सा है। क्योंकि ऐसा  माना जाता है कि सोया चाप प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें सोया वड़ी को पीसकर बनाया जाता है, जिसके 100 ग्राम में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। सोया चाप से हम कई तरह के पकवान बनाते हैं। फिटनेस या बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोग भी इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? क्या वाकई बॉडीबिल्डिंग वालों को इसका सेवन करना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 Is Soya Chaap Good For Health In hindi

क्या सोया चाप सेहत के लिए फायदेमंद होता है- Is Soya Chaap Good For Health In hindi

फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, "यह सही है कि सोया चाप को सोया चंक्स को पीसकर बनाया जाता है। ऐसे में अधिकांश लोग यह समझ कर इसका सेवन करते हैं कि इससे कम कैलोरी में भरपूर पोषण मिलेगा। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि सोया चाप को बनाते समय इसमें 50% से भी अधिक मैदा मिक्स किया जाता है, जिससे कि इसे एक अच्छा टेक्सचर मिल सके। सोया चाप को टेक्स्चर देने लिए कुछ प्रतिशत तक मैदा मिलाना सही है। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत तक ही मैदा मिलाना चाहिए। लेकिन लोग 50 प्रतिशत तक मैदा मिलाते हैं, वहीं कई बार तो यह भी देखा गया है कि सोया चाप में 70 प्रतिशत तक मैदा मिक्स किया गया है। इसके अलावा, "हम सभी चाप को बनाने से पहले तेल में फ्राई करते हैं, जिससे कि चाप में तेल भर जाता है और इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में सोया सॉस खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

ऐसे में अगर आप सोया चाप को स्वस्थ समझ कर इसका सेवन कर रहे हैं, तो एक बार आपको फिर से विचार करने की जरूरत है। क्योंकि मैदा और कैलोरी से भरपूर यह फूड आपको शायद ही आपको कुछ खास पोषण प्रदान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं सोया चंक्स, तेजी से होगा वेट लॉस

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "ऐसा ही नहीं कि आपको पूरी तरह से सोया चाप खाना बंद कर देना चाहिए। बस आपको अपने गोल को समझने की जरूरत है। कभी-कभार सोया चाप का सेवन पूरी तरह सेफ है। लेकिन अगर आप पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे आपको कुछ खास लाभ नहीं मिल सकता है।"

All Image Source: Freepik

 

Read Next

क्या कॉफी पीना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer