Natural Food Sources Of Magnesium To Help You Fall Asleep Faster In Hindi: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण अक्सर लोगों को देर रात तक नींद ना आने की समस्या होती है और कई बार शरीर में मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी व्यक्ति को नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और नींद को बढ़ावा देने के लिए अक्सर लोगों ने मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को खाने की सालह दी जाती है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए मैग्नीशियम से भरपूर कुछ फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें अच्छी नींद के लिए मैग्नियम से भरपूर कौन से फूड्स को खाना चाहिए?
अच्छी नींद के लिए मैग्नीशियम से भरपूर कौन से फूड्स को खाना चाहिए?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नींद में सुधार करने के लिए मैग्नीशियम जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। मैग्नीशियम युक्त फूड्स से ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
रिसर्च गेट के अध्ययन के अनुसार, मैग्नीशियम के अच्छे स्तर का संबंध बेहतर नींद, कम खर्राटे और दिन में कम उनींदापन से पाया गया है।
वहीं, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, मैग्नीशियम का अधिक सेवन नींद की बेहतर गुणवत्ता और पर्याप्त अवधि (7-9 घंटे) से जुड़ा है। खासकर, मैग्नीशियम की अधिक मात्रा लेने वालों में 'शॉर्ट स्लीप' यानी 7 घंटों से कम नींद का जोखिम काफी कम देखा गया, खासकर उन लोगों में जिन्हें डिप्रेशन नहीं था। नींद की बीमारी को दूर करने के लिए मैग्नीशियम जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: Magnesium Overdose: ज्यादा मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान; किडनी से लेकर दिल तक पर पड़ता है असर
-1771238194315.jpg)
केला खाएं
केला मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से नींद को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्रेन को रिलैक्स करने, मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने और नींद में सुधार करने में मदद मिलती है।
पालक खाएं
पालक को मैग्नीशियम के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। बता दें, मैग्नीशियम शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो नींद को बेहतर करने में सहायक है।
साबुत अनाज खाएं
मैग्नीशियम की कमी को दूर करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए डाइट में ब्राउन राइस, क्विनुआ और जौ जैसे साबुत अनाज को शामिल किया जा सकता है, साथ ही, साबुत अनाज को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की सलाह
कद्दू के बीज खाएं
मैग्नीशियम के लिए कद्दू के बीज एक अच्छा और नेचुरल सोर्स हैं। इनका सेवन करने से व्यक्ति के मूड में सुधार करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने और नींद को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
एवोकाडो खाएं
एवोकाडो को हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ एवोकाडो मैग्नीशियम का भी एक अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से ब्रेन को रिलैक्स करने, सूजन को कम करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और नींद से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और ब्रेन के रिलैक्स करने के लिए मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण लोगों को नींद न आने, स्ट्रेस होने और मांसपेशियों में ऐंठन होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नींद की कमी को दूर करने और नींद की गुणवत्ता से सुधार करने के लिए डाइट में केला, पालक, कद्दू के बीज, एवोकाडो और साबुत अनाज को शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, मैग्नीशियम की कमी के कारण अधिक परेशानी होने या नींद से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मैग्नीशियम की कमी के क्या लक्षण हैं?
मैग्नीशियम की कमी होने पर व्यक्ति को मांसपेशियों में ऐंठन होने, कंपन होने, थकान होने, भूख न लगना, मतली होने, दिल की धड़कन के अनियमित होने, नींद की कमी होने, मानसिक बदलाव होने, दौरा पड़ने, हाथों पैरों में सुन्नपन होने, कंपकंपी होने, फड़कने और अधिक सुस्ती महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में मैग्नीशियम की कमी के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।मैग्नीशियम को जल्दी कैसे बढ़ाएं?
मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए कद्दू के बीज, काजू, हरी सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, डार्क चॉकलेट, फलियां, केला और स्मूदी जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे शरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।अच्छी नींद आने के लिए क्या खाना चाहिए?
नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गुनगुना दूध पिएं, बादाम, अखरोट, केला, ओट्स, साबुत अनाज, कीवी और हर्बल टी पिएं को डाइट में शामिल करें। इनसे ब्रेन को रिलैक्स करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 16, 2026 16:06 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 16, 2026 16:06 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain