Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

Magnesium Overdose: ज्यादा मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान; किडनी से लेकर दिल तक पर पड़ता है असर

मैग्नीशियम सप्लीमेंट अधिक मात्रा में नहीं लिया जाना चाहिए। इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। किडनी भी खराब हो सकती है और हार्ट पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जानें, इनके बारे में विस्तार से।

मैग्नीशियम एक तरह का पोषक तत्व है। इसका हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। मैग्नीशियम के फायदों की बात करें, तो इसका सेवन करने से हमारा मूड बेहतर होता है, हड्डियों को मजबूती देता है और मसल्स कॉन्ट्रैक्शन और फंक्शन में सुधार करता है। यही नहीं, न्यूरोलॉजिक फंक्शन में भी मैग्नीशियम उपयोगी साबित होते हैं। बहरहाल, जिस तरह की हमारी मौजूदा जीवनशैली हो गई है, इसलिए अधिकतर लोगों के शरीर में किसी न किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी है। ऐसे में हम डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेते हैं। कई लोग मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स अधिक मात्रा में नहीं लेनी चाहिए। अगर आप अनजाने में इसका सेवन अधिक कर बैठते हैं, तो इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं। आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इनके बारे में।

ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने के नुकसान

What causes stomach pain and diarrhea at the same time 01 (1)

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या

अगर कोई बहुत ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट का सेवन करता है, तो इसकी वजह से पेट में दर्द, क्रैंपिंग, जी मचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये सभी दिक्कतें पाचन तंत्र से जुड़ी हुई हैं। कुछ लोगों को अधिक मैग्नीशियम लेने की वजह से ब्लोटिंग की दिक्कत भी देखने को मिलती है। NCBI की एक रिपोर्ट यह बताती है कि अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से उलटी, दस्त, पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मैग्नीशियम के साथ न करें इन 3 सप्लीमेंट्स का सेवन, सेहत को हो सकते हैं नुकसान

थकान और कमजोरी

अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने से मसल्स कमजोर हो सकती हैं, थकान और सिरदर्द जैसी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, थकान और कमजोरी कई अन्य बीमारियों के कारण हो सकती है। कभी-कभी रोजमर्रा के कामकाज की अधिकता भी थकान की वजह बन सकती है। इसलिए, थकान को हमेशा मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स की अधिकता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

हार्ट से जुड़ी समस्या

magnesium supplements overdose side effects 1 (11)

अगर आप अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेते हैं और लंबे समय तक इसे जारी रखते हैं, तो इसका नेगेटिव असर आपके हार्ट हेल्थ पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने की वजह से हार्ट रेट धीमी हो जाती है और ब्लड प्रेशर तेजी से कम हो जाता है। ऐसे में कार्डियक अरेस्ट का रिस्क बढ़ जाता है

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की सलाह

किडनी प्रॉब्लम

magnesium supplements overdose side effects 02 (4)

अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने से किडनी प्रॉब्लम भी ट्रिगर हो सकती है। ऐसा खासकर उन लोगों के साथ होता है, जो पहले से ही किडनी रोग से जूझ रहे हैं या जिनकी किडनी सही तरह से काम नहीं करती है। मैग्नीशियम ओवरडोज की वजह से शरीर में मैग्नीशियम टॉक्सीसिटी हो सकती है। ऐसे में किडनी सही तरह से काम करना बंद कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ किडनी फंक्शन प्रभावित होते हैं।

कितनी मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लें?

एक्सपर्ट्स एक अनुसार एक स्वस्थ वयस्क 350 mg/per day मैग्नीशियम सप्लीमेंट ले सकता है। हालांकि, मैग्नीशियम सप्लीमेंट के डोज कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। इसलिए, इसके बिना डॉक्टर की सलाह के इसे रेगुलर न लें। साथ ही, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से एंटीबायोटिक्स का एब्जॉर्प्शन प्रभावित होता है। अगर आपको चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ हो, तो इसका सेवन न करें।

निष्कर्ष

हाल के वर्षों में हमारी जीवनशैली जिस तरह से खराब हुई है, उसका बुरा असर हमारे शरीर के पोषक तत्वों पर पड़ रहा है।  इसलिए, सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो रेगुलर मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। खुद से न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

चॉकलेट से लेकर चटपटी चीजों तक, जानें इन 8 चीजों को खाने की तलब क्यों होती है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2026 18:22 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 09, 2026 18:22 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content