Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट से मिल सकती है राहत

मैग्नीशियम एक जरूरी म‍िनरल है ज‍िसे माइग्रेन के साथ जोड़कर देख जाता है, लेक‍िन क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकता है? जानें एक्‍सपर्ट की राय।

माइग्रेन सामान्य सिरदर्द नहीं, बल्कि यह एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल समस्या है जो व्यक्ति के जीवन पर असर डाल सकती है। माइग्रेन के दौरान सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, मतली, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या महीने में कई बार हो सकती है। यही कारण है कि माइग्रेन से राहत पाने के लिए लोग दवाओं के साथ-साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश करते हैं। हाल के समय में मैग्नीशियम को माइग्रेन से जोड़कर देखा गया है। मैग्नीशियम एक जरूरी खनिज है जो शरीर के ल‍िए जरूरी है, लेक‍िन क्‍या मैग्नीशियम सप्‍लीमेंट लेने से माइग्रेन में राहत म‍िल सकती है? इसका जवाब जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

माइग्रेन के लक्षणों को कंंट्रोल कर सकता है मैग्नीशियम सप्‍लीमेंट

magnesium-supplement-helps-with-migraine

मैग्नीशियम नसों और दि‍माग की गतिविधियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। माइग्रेन के दौरान द‍िमाग में कुछ बदलाव होते हैं। मैग्नीशियम इन प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है, जिससे माइग्रेन के लक्षणों पर असर पड़ सकता है। साल 2025 में Nutrients नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, मैग्नीशियम कैल्शियम चैनल, सूजन और ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस जैसी कई प्रक्रियाओं के माध्यम से काम करता है, जिससे माइग्रेन के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। स्‍टडी में यह भी बताया गया क‍ि शरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के ल‍िए मैग्नीशियम सप्‍लीमेंट लि‍या जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज मरीजों के लिए 5 सप्लीमेंट्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे और क्यों हैं ये जरूरी?

मैग्नीशियम किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है?

मैग्नीशियम कई प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। जैसे-

  • बादाम और काजू
  • कद्दू के बीज
  • मूंगफली
  • पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां
  • ओट्स
  • साबुत अनाज
  • बीन्स और दालें
  • डार्क चॉकलेट

यह भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए मैग्नीशियम से भरपूर 10 फूड्स

क्या माइग्रेन मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेना चाहिए?

कुछ लोगों को डॉक्टर मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, सप्लीमेंट का सेवन खुद से शुरू नहीं करना चाहिए। ज्‍यादा मात्रा में मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से दस्त, पेट खराब होना या अन्य समस्‍याएं हो सकते हैं। इसलिए किसी भी सप्लीमेंट का इस्‍तेमाल एक्‍सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ओमेगा vs मैग्नीशियम: ब्रेन हेल्‍थ के ल‍िए क्‍या है बेस्‍ट? जानें र‍िसर्च और एक्‍सपर्ट की राय

माइग्रेन के लक्षणों को कैसे कंट्रोल करें?

  • पर्याप्त नींद लें।
  • नियमित समय पर भोजन करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • तनाव को कंट्रोल करने की कोश‍िश करें।
  • नियमित एक्‍सरसाइज करें।
  • एक्‍सपर्ट की मदद से माइग्रेन ट्रिगर करने वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करें।

न‍िष्‍कर्ष:

स्‍टडी और एक्‍सपर्ट की राय लेकर पता चलता है क‍ि माइग्रेन के लक्षणों को कंंट्रोल करने के ल‍िए मैग्नीशियम सप्‍लीमेंट फायदेमंद है। माइग्रेन में खुद से मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के बजाय डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

Read Next

शराब नहीं पीते फिर भी लिवर में जमा हो रहा फैट? जानें इस तरह के फैटी लिवर का कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 04, 2026 21:10 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 21:10 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 21:10 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content