Fri Sep 11, 2026 | 08:47 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

Does Drinking Kalonji Water On an Empty Stomach Speed up Metabolism In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। बता दें, कलौंजी में भरपूर मात्रा में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है, साथ ही, इससे पाचन संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता है, लेकिन क्या कलौंजी के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिल सकती है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है?

खाली पेट कलौंजी का पानी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है? - Does Black Cumin Water On An Empty Stomach Affect Metabolism?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कलौंजी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कलौंजी का तेल नाक में डाल सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

पाचन अग्नि में सुधार करे

कलौंजी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, पाचन अग्नि में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

how does drinking kalonji water on an empty stomach speed up your metabolism in hindi 01 (6)

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, भूख को नियंत्रित करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। बता दें, ब्लड शुगर के स्तर तेजी से बढ़ने के कारण शरीर में फैट का स्तर बढ़ने लगता है, जो वजन बढ़ने की समस्या का कारण बन सकता है।

सूजन को कम करे

कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, मेटाबॉलिज्म के कार्यों को बेहतर करने, शरीर में फैट के स्टोरेज से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Walk Vs Running: पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

शरीर को डिटॉक्स करे

कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

कैसे करें कलौंजी के पानी का सेवन? - How To Consume Kalonji Water?

इसके लिए आधा चम्मच कलौंजी के बीज को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाज इसको छानकर इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

कलौंजी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से पाचन अग्नि में सुधार करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और फैटी को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसको पीने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने और खाना पचाने में परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, बैलेंस डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट कलौंजी खाने से क्या फायदा होता है?

    कलौंजी में बहुत से पोषक तत्वों, एटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, त्वचा में सुधार करने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितनी कलौंजी खानी चाहिए?

    कलौंजी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ऐसे में 1 दिन में 1-2 ग्राम तक कलौंजी का सेवन करना पर्याप्त होता है। इसको शहद, दही, गुनगुने पानी, रोटी, सब्जी या अन्य फूड्स में डालकर डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए अक्सर लोगों को ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिव करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इसके लिए अंडे, मछली, दालें, चिकन, ब्रोकली, पालक और अदरक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। 

Read Next

विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2026 10:24 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 06, 2026 10:24 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 06, 2026 10:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content