Vegetarian Foods To Increase Protein Intake In Hindi: अक्सर लोग शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनसे राहत के लिए अक्सर लोगों को पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है प्रोटीन। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अक्सर लोगों को अंडे खाने की सलाह दी जाती है। अंडे को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन जो वेजिटेरियन लोग अंडे नहीं खाते हैं। ऐसे में वो लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए वेजिटेरियन फूड्स के ऑप्शन्स ढूंढते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए अंडे की जगह खाएं कौन से 5 वेजिटेरियन फूड्स खाने चाहिए?
प्रोटीन की कमी के लिए वेजिटेरियन फूड्स - Vegetarian Foods For Protein Deficiency In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे के बजाए कुछ वेजिटेरियन फूड्स को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
मटर खाएं
मटर को प्रोटीन का सोर्स माना जाता है। 1 कप प्रोटीन में कम से कम 9 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही, इसमें फाइबर, विटामिन-बी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को रिपेयर करने और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में मटर खाने से बढ़ती है गैस की समस्या? बचने के लिए सही तरीके से खाएं
-1769450992093.jpg)
सब्जियां खाएं
शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में पालक, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts) और शतावरी जैसी सब्जियों को खाएं। इन सब्जियों में लगभग 4-5 ग्राम प्रोटीन होता है। इनका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, सूजन को कम करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
दालें खाएं
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दालों को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दालों को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। 1 कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे गट को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को रिपेयर करने, शरीर को एनर्जी देने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- मांसपेशियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद है जावित्री का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
बीन्स खाएं
शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में राजमा और काले बीन्स जैसे बीन्स के साथ-साथ छोले को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इनको खाने से शरीर में ब्लड प्रेशन को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
नट्स और सीड्स खाएं
नट्स और सीड्स दोनों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इनको भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, साथ ही, इनमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फोस्फोरस, विटामिन-ई और बी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें लगभग 5-7 ग्राम तक प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके लिए चिया सीड्स, हलीम सीड्स और कद्दू के बीज, साथ ही, बादाम और अखरोट जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे को एक अच्छा फूड माना जाता है, लेकिन वेजिटेरियन लोग जो अंडे नहीं खाते हैं, वो शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में मटर, पालक, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शतावरी, दालों, बीन्स, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, प्रोटीन की कमी के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कैसे पता करें कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है?
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, बालों के झड़ने, टूटने, नाखूनों के कमजोर होने, सूजन आने, मांसपेशियों के कमजोर होने, जोड़ों में दर्द होने, स्किन से जुड़ी समस्याएं होने, मूड खराब होने, भूख कम लगने और बार-बार बीमार पड़ने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।प्रोटीन की कमी होने पर क्या खाएं?
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, दालें, सोया प्रोडक्ट्स, अंडे, मछली, पनीर, चिकन, चने और बीन्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं।पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करने, पर्याप्त पानी पिएं, गहरी सांस लें और नियमित रूप से शरीर की जांच कराएं। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 26, 2026 23:42 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 26, 2026 23:42 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain