Fri Sep 11, 2026 | 07:50 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

फाइबर या प्रोटीन: डिनर के लिए क्या है ज्यादा जरूरी? एक्सपर्ट ने खुद बताई सच्चाई

Fiber vs Protein: डिनर में फाइबर और प्रोटीन दोनों को स्पेस देना चाहिए, लेकिन इनमें से बेहतर क्या है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें और एक्सपर्ट की सलाह मानें।

Protein Vs Fiber For Dinner In Hindi: डिनर में आप क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं, ये सभी बातें आपकी सेहत में सुधार के लिए जरूरी होती हैं। इसलिए, आप जो भी खाएं, इस पर पूरी नजर रखें। आपने देखा होगा कि कई लोग अपने डिनर में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखते हैं, तो कुछ लोग फाइबर को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर हमारी सेहत के लिए डिनर में किसकी मात्रा अधिक होनी चाहिए, इनमें से कौन-सी चीज हमारी सेहत के लिए बेहतर है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताती हैं।

डिनर में फाइबर का महत्व- Fiber Importance For Dinner

fiber or protein which is more crucial for dinner 01 (10)

बेहतर पाचन क्षमताः अगर आप अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा पर्याप्त रखते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्षमता बेहतर होती है। यानी कब्ज जैसी परेशानी नहीं होती है। वैसे भी ओवरऑल हेल्थ के लिए बाउल मूवमेंट (Bowel Movement) का सही होना जरूरी है। Harvard T.H. Cha में प्रकाशित एक लेख से यह स्पष्ट होता है कि फाइबर पाचन क्षमता में सुधार करता है।

ब्लड शुगर में स्थिरताः कई बार जाने-अनजाने हम डिनर में ऐसी चीजें शामिल कर लेते हैं, जिससे अचानक शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जाहिर है, यह कंडीशन किसी के लिए भी सही नहीं है। खासकर, डायबिटीज के रोगियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। हां, अगर आप डिनर के दौरान अपनी डाइट में फाइबर की पर्याप्त मात्रा रखते हैं, तो इससे डाइजेशन स्लो हो जाता है और ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है

हेल्थ में सुधारः जब आप डिनर में फाइबर की मात्रा अधिक रखते हैं, तो इससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फाइबर इनटेक से आप हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं, डायबिटीज का जोखिम कम होता है और कुछ कैंसर के रिस्क को भी कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: खाने में फाइबर कैसे बढ़ाएं? नाश्ते से लेकर रात के खाने तक फॉलो करें यह 7 नियम

डिनर में प्रोटीन का महत्व- Protein Importance For Dinner

fiber or protein which is more crucial for dinner 02 (4)

डिनर में प्रोटीन का होना भी बहुत जरूरी है। इससे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं, जैसे-

  1. खाने से तृप्ति का एहसास होता है।
  2. प्रोटीन हमारी भूख को कंट्रोल करता है, जिससे ओवर ईटिंग नहीं होती है।
  3. प्रोटीन मसल्स रिपेयर के लिए जरूरी पोषक तत्व है।
  4. प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट अधिक होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है

प्रोटीन और फाइबरः डिनर के लिए क्या है बेहतर? Is Protein Or Fiber More Important For Dinner

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को दोनों तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। अपनी डिनर की थाली में फाइबर रिच फूड, जैसे सलाद या सब्जियां जरूर शामिल करें। इसके साथ-साथ लीन प्रोटीन को भी डिनर का हिस्सा बनाएं। NIH/PubMed के अनुसार रात को डिनर में प्रोटीन लेने से मसल रिकवरी में मदद मिलती है। जिस डाइट में सभी तरह के पोषक तत्व हों, उसे ही हम बैलेंस्ड डाइट कहते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो मौसमी बीमारियों से बचाती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब ये है कि डिनर में प्रोटीन या फाइबर में से किसी एक विकल्प को चुनना सही नहीं है। सेहत के लिए दोनों पोषक तत्व जरूरी है। फाइबर की बात करें, तो यह पाचन क्षमता को बेहतर करता है। वहीं, प्रोटीन मसल्स रिपेयर करने में मदद करता है। इसलिए, दोनों को ही डाइट का हिस्सा बनाया जाना आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रोटीन और फाइबर के लिए क्या खाना चाहिए?

    प्रोटीन और फाइबर के लिए आप कई तरह की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, जैसे दालें, छोले, काली दालें और राजमा। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इससे पाचन क्षमता बेहतर होती है और ऊर्जा भी बेहतर होती है।
  • प्रोटीन का राजा कौन सा फल है?

    आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत अमरूद है। यह एक उष्णकटिबंधीय फल है, जिसमें प्रोटीन के साथ विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • प्रोटीन के स्रोत क्या-क्या हैं?

    प्रोटीन के लिए मांस, मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट (पनीर, दूध), दालें (मूंग, उड़द), मेवे (बादाम) और बीज (चिया, कद्दू के बीज) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Read Next

रोटी, चावल या मिलेट्स: दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 23, 2026 16:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 23, 2026 16:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 23, 2026 16:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content