Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

महिलाएं अगर ये 5 हरी सब्जियां खाने लगें, तो कई बीमारियां खुद हो जाएंगी दूर

महिलाओं की सेहत पुरुषों से कई मायनों में अलग होती है। हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज और बढ़ती उम्र के साथ शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें भी बदलती रहती हैं। यहां जानिए, महिलाओं को कौन सी हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं घर, ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। कभी समय की कमी तो कभी डाइट को लेकर लापरवाही, धीरे-धीरे शरीर में पोषण की कमी होने लगती है। इसका असर थकान, चिड़चिड़ापन, बालों का झड़ना, स्किन की चमक कम होना, हार्मोनल असंतुलन और बार-बार बीमार पड़ने के रूप में सामने आता है। खासतौर पर महिलाओं के जीवन में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, डिलीवरी और मेनोपॉज जैसे पड़ाव आते हैं, जिनमें शरीर को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, महिलाओं को कौन सी हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए?

महिलाओं को कौन सी हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए? - Best green vegetables for women health

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''अगर महिलाएं रोजाना अपनी डाइट में 2-3 तरह की हरी सब्जियां शामिल कर लें, तो एनीमिया, कमजोरी, हार्मोनल असंतुलन और स्किन प्रॉब्लम्स से काफी हद तक बचा जा सकता है।''

1. पालक - Spinach

पालक महिलाओं के लिए सबसे जरूरी हरी सब्जियों में से एक है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और खून की कमी को दूर करने में पालक बेहद फायदेमंद है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पालक खासतौर पर जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद फोलिक एसिड भ्रूण के विकास में मदद करता है। पालक का सेवन सूप, सब्जी या स्मूदी के रूप में किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एयर फ्राइड सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

2. मेथी - Fenugreek Leaves

मेथी की हरी पत्तियां महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इसमें फाइबर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पीसीओएस, पीरियड्स की अनियमितता और दर्द में राहत दिला सकते हैं। अर्चना जैन के अनुसार, ''मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, इसलिए डायबिटीज या प्रीडायबिटिक महिलाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।''

3. सरसों का साग - Mustard Leaves

सरसों का साग सर्दियों में खासतौर पर खाया जाता है, लेकिन इसके फायदे सालभर याद रखने चाहिए। इसमें कैल्शियम, विटामिन K और मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में सरसों का साग हड्डियों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा कच्चा सलाद खाने से पेट दर्द या ऐंठन हो सकती है? डाइटिशियन से जानें

best green vegetables for women health

4. लौकी के पत्ते - Bottle Gourd Greens

लौकी के साथ-साथ इसके पत्ते भी महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर महिलाओं को कब्ज, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो हरी लौकी की सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। यह वजन कम करने में भी सहायक है।

5. ब्रोकली - Broccoli

ब्रोकली एक सुपरफूड मानी जाती है, खासतौर पर महिलाओं के लिए। इसमें एक कंपाउंड होता है, जो ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि ब्रोकली में फाइबर और विटामिन C भी होता है, जो वजन कंट्रोल और स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसे हल्का स्टीम करके या सब्जी के रूप में खाना सबसे बेहतर रहता है।

निष्कर्ष

महिलाओं की सेहत को बेहतर बनाए रखने में हरी सब्जियां अहम भूमिका निभाती हैं। पालक, मेथी, सरसों का साग, ब्रोकली, लौकी के पत्ते और धनिया-पुदीना न सिर्फ पोषण की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि हार्मोन बैलेंस, हड्डियों की मजबूती, इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ को भी सुधारते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन की मानें तो महिलाएं अगर रोजाना संतुलित मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करें, तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से प्राकृतिक रूप से बचाव किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हार्मोनल असंतुलन के लक्षण

    अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे, बालों का झड़ना, मूड स्विंग और नींद की समस्या हार्मोनल असंतुलन के सामान्य लक्षण हैं।
  • महिलाओं को रोज कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

    महिलाओं को रोज कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे हार्मोन बैलेंस, वजन कंट्रोल और मानसिक सेहत बेहतर रहती है।
  • पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    पीरियड्स में आयरन युक्त फूड, हरी सब्जियां, फल, हल्का गर्म भोजन और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होता है।

Read Next

पेट की इन बीमारियों में फायदेमंद है केला, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2026 18:01 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 10, 2026 18:01 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content