Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

पेट की इन बीमारियों में फायदेमंद है केला, एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग पाचन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें पेट की किन बीमारियों में केला फायदेमंद होता है?

Banana Benefits For Stomach Diseases In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी खानपान के कारण ज्यादातर लोग कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी, उल्टी और मतली होने जैसी पाचन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित एक्सरसाइज करने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में पाचन के लिए केले का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। केले में अच्छी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, कार्ब्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जिससे पाचन को दुरुस्त करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें पेट की कौन सी बीमारियों में केला फायदेमंद होता है?

पेट की समस्याओं में फायदेमंद है केला - Banana Benefits For Stomach Problems In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, केले में विटामिन्स और मिनरल्स के बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। पेट की बीमारियों के लिए केला औषधी का काम करता है। इसके लिए पके केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। ऐसे में पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं से राहत के लिए केले का सेवन किया जा सकता है। आइए जानें -

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द और दस्त एक साथ होना किस बीमारी का संकेत है? जानकर बरतें सावधानी

आंतों की सूजन कम करे

केले में अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंतों की सूजन और कोलाइटिस (Colitis) की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, आंतों में सूजन की समस्या के कारण होने वाली दस्त और ऐंठन की समस्या से भी राहत देने में मदद मिल सकती है।

banana benefits for stomach diseases know from expert in hindi 1

गैस्ट्रिक अल्सर

केले में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गैस्ट्रिक अल्सर की समस्या से राहत देने और पाचन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

दस्त की समस्या

केले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और आंतों में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पेट की म्यूकस लाइनिंग को मजबूती देने और बैड बैक्टीरिया से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: केला या अंडा, वजन बढ़ाने के लिए दूध में किसे मिलाकर पिएं? एक्सपर्ट से जानें

पाचन प्रक्रिया में सुधार करे

केले में अच्छी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

केले का सेवन करना पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आंतों की सूजन को कम करने, गैस्ट्रिक अल्सर और दस्त से राहत देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज केला खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज केले का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, मसल्स को रिलैक्स करने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, मूड को बेहतर करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने और इनसे जुड़ी समस्याएं से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में हमें कितने केले खाने चाहिए?

    1 दिन में 1-2 केले का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर को एनर्जी देने और पोषण देने में मदद मिलती है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने या पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • पेट की पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए फाइबर से युक्त फूड्स खाएं, सब्जियां खाएं, साबुत अनाज खाएं, प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, अजवाइन और अदरक जैसे फूड्स को खाएं। इसके अलावा, अधिक मसालेदार, तले-भूने फूड्स, कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से बचें। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

क्या हल्दी का पानी गर्म नींबू पानी से ज्यादा बेहतर होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2026 15:48 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 10, 2026 15:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content