केला सेहत के लिए एक फायदेमंद फल है जिसे खाकर शरीर में एनर्जी आ जाती है। केले में फाइबर, विटामिन बी6, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं कि केला खाकर वजन बढ़ता है इसलिए वे इसे अपनी डाइट से बाहर निकाल देते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही मात्रा और सही तरीके से केला खाया जाए, तो केला खाकर वजन भी कंंट्रोल कर सकते हैं। वेट मैनेजमेंट में केला खाने का सही तरीका जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
केले को प्रोटीन के साथ खाएं

केले को अकेला खाने के बजाय, प्रोटीन के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। केले में कार्ब्स और नेचुरल शुगर होती है, जबकि प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता। ऐसे में केला और प्रोटीन का कॉम्बो लेंगे, तो भूख और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- केले के पत्ते का जूस पीने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें
हरा केला चुनें
अगर वजन कंट्रोल करना है, तो ज्यादा पका हुआ केला न खाएं। कम पका या हरा केला चुन सकते हैं। हरा केला धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। हरा केला ब्लड शुगर लेवल को भी तेजी से बढ़ने नहीं देता। साल 2019 में Nutrients नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, आंतों की सेहत के लिए हरा केला फायदेमंद होता है। हरे केले में रेजिस्टेंट स्टार्च और फाइबर होता है इसलिए केला खाकर भूख जल्दी नहीं लगती।
यह भी पढ़ें- वजन कम करने में फायदेमंद है कच्चा केला, इस तरह खाएंगे तो पाचन भी रहेगा अच्छा
केवल केले पर निर्भर न रहें
वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो केवल केले पर निर्भर न रहें क्योंकि एक चीज पर निर्भर रहने से पोषक तत्वोंं की कमी हो सकती है। शरीर को कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वोंं की भी जरूरत होती है इसलिए डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, अनाज, दालें, नट्स, प्रोटीन वगैरह को भी शामिल करें।
यह भी पढ़ें- Banana Vs Sweet Potato: डायबिटीज और वेट लॉस डाइट के लिए कौन-सा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
किस समय खाएं केला?
केला सुबह नाश्ते या वर्कआउट से पहले या बाद में खा सकते हैं। सुबह इसे प्रोटीन के साथ खाएंगे, तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। वहीं वर्कआउट के बाद केला खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- पेट की इन बीमारियों में फायदेमंद है केला, एक्सपर्ट से जानें
दिनभर में एक या दो से ज्यादा केले न खाएं
केला पौष्टिक होता है, लेकिन इसे सही मात्रा में खाना चाहिए। दिनभर में एक मीडियम आकार का केला या दो केले खा सकते हैं। ज्यादा केले खाने से कैलोरी बढ़ सकती है इसलिए मात्रा का ख्याल रखना जरूरी है। हालांकि, अगर व्यक्ति को डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही केले का सेवन करें।
निष्कर्ष:
वेट मैनेजमेंट के लिए केला खाना चाहते हैं, तो ज्यादा पका केला न खाएं, सुबह या वर्कआउट से पहले या बाद में केला खाएं। दिनभर में एक मध्यम आकार का केला खाएंं, केले के साथ प्रोटीन का सेवन भी करें और केवल केले पर निर्भर न रहें।
FAQ
केला खाने के फायदे क्या हैं?
केला हार्ट और पाचन की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।किसे केला नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को किडनी की बीमार है या केले से एनर्जी है, उन्हें इसे नहींं खाना चाहिए। डायबिटिक मरीजों को भी ज्यादा पका केला खाने से परहेज करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 14, 2026 16:40 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 14, 2026 16:40 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha