Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

केले के पत्ते का जूस पीने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

केले के पत्ते का रस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाता है। इसमें सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि केले के पत्तों का रस पीने के क्या फायदे हैं? 

केला का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। केला पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर और मैग्नीशियम का एक बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है। केला ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में केले के पत्ते का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। ऐसे में इसके पत्ते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद नेचुरल गुण  शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सेहत के लिए केले के पत्तों के क्या फायदे हैं?

केले के पत्ते के जूस के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा केले के पत्ते भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इन पत्तों का जूस का सेवन आपकी सेहत के लिए इन तरीकों से लाभकारी हो सकता है:

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

केले के पत्ते का रस पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है। यह गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद नेचुरल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके गट को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या बी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: केले के पत्ते भी होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और उपयोग

2. घाव और सूजन में फायदेमंद

केले के पत्ते में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इतना ही नहीं, इसके रस घाव, फोड़े-फुंसी या जलन वाली जगह पर लगाने से भी आपको जल्दी आराम मिल सकता है। केले के पत्तों का रस आपकी स्किन को भी ठंडक पहुंचाने और इंफेक्शन के जोखिम को भी कम करता है।

3. डायबिटीज कंट्रोल करता है

केले के पत्ते का रस पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

4. शरीर को डिटॉक्स करें

केले के पत्ते का रस आपके शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह रस लिवर को साफ रखने और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में भी मदद करता है। इसलिए, इसका नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होता है।

01 (71)

5. बुखार में राहत

केले के पत्ते का रस बुखार कम करने के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है। इस पत्ते का रस पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और कमजोरी भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: केले के पत्ते उबालकर इसका पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे 

6. इम्युनिटी बढ़ती है

केले के पत्ते के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल पोषक तत्व शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और नियमित सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

केले के पत्तों का सेवन कैसे करें?

केले के पत्तों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका सेवन इस तरह से कर सकते हैं:

  • ताजे और साफ केले के पत्ते लें।
  • इन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद छोटे टुकड़ों को काटकर मिक्सर में थोड़े पानी के साथ पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को छानकर रस निकाल लें और ताजा ही पिएं।

निष्कर्ष

केले के पत्ते का रस एक नेचुरल औषधि की तरह काम करता है। यह पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने और बुखार से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।  
Image Credit: Freepik

FAQ

  • केले का पत्ता किसके लिए अच्छा है?

    केले के पत्ते का सेवन पाचन क्रिया में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इन पत्तों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • केले का जूस पीने का सही समय क्या है?

    केले का जूस सुबह नाश्ते के समय पीना सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि यह दिनभर के लिए एनर्जी देता है, लेकिन वजन बढ़ाने या वर्कआउट के बाद भी ले सकते हैं।
  • क्या केले के पत्तों का उपयोग करने के कोई नुकसान हैं?

    केले के पत्तों का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन पत्तों के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या या दस्त भी हो सकती है। 

Read Next

बीपी कंट्रोल करने में कैसे मदद करती है ब्रोकली? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 27, 2026 21:15 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 27, 2026 21:15 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content