केला खाना सेहत और पाचन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पके केले के साथ लोग अपनी डाइट में कच्चा केला भी शामिल करना पसंद करते हैं। कच्चा केला भारतीय रसोई में लंबे समय से सब्जी या अन्य व्यंजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे सब्जी, कोफ्ता, चिप्स आदि कई तरीकों से खाया जाता है। पके केले के मुकाबले कच्चा केला स्वाद में हल्का कसैला होता है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसका फायदे कहीं ज्यादा होते हैं। खासतौर पर पाचन में सुधार करने और वजन कम करने में कच्चा केला काफी प्रभावी माना जाता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पाचन और वजन कम करने के लिए कच्चा केला खाने के क्या फायदे हैं?
पाचन के लिए कच्चे केले के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, पाचन के लिए कच्चे केले का सेवन कई तरह से फायदेमंद होता है:
- कच्चे केले में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है, खासकर रेसिस्टेंट स्टार्च होता है। यह फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल को मुलायम बनाकर कब्ज की समस्या से राहत मिल सकता है।
- रेसिस्टेंट स्टार्च प्रीबायोटिक की तरह ही काम करता है, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- कच्चा केला दस्त के दौरान बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पेट को ठंडक देता है।
- कच्चे केले की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है और अल्सर या पेट में होने वाली जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में खाएं सेहत से भरपूर फलाहारी कच्चे केले की टिक्की, जानें इसके फायदे व रेसिपी
वजन घटाने में कच्चे केले के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, वजन कम करने में भी कच्चा केला काफी फायदेमंद माना जाता है, आइए जानते हैं इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं:
- कच्चा केला धीरे-धीरे पचता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और बार-बार खाने की आदत कम होती है।
- कच्चा केला कम कैलोरी वाला फूड है, लेकिन इसमें विटामिन बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे शरीर की एनर्जी मिलती है वो भी बिना कैलोरी बढ़ाए।
- कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जो वजन कम करने के साथ-साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
- रेसिस्टेंट स्टार्च शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है जिससे शरीर में जमी चर्बी को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगते हैं। यह प्रक्रिया वजन कम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: कच्चे केले की सब्जी खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें 4 फायदे और स्वादिष्ट रेसिपी
कच्चा केला कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक कच्चा केला आप कई तरीकों से खा सकते हैं, जैसे:
- उबला हुआ कच्चा केला खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
- कच्चे केले की सब्जी हल्के मसालों के साथ बनाकर खा सकते हैं।
- पाचन को बेहतर रखने के लिए आप केला सूप भी ट्राई कर सकते हैं।
- केला का आटे की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होती है।
निष्कर्ष
कच्चा केला पाचन में सुधार करने और वजन कम करने का एस सिंपल, नेचुरल और असरदार उपाय है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है। इसलिए, आप अपनी डाइट में पके केले के साथ-साथ कच्चा केला भी शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
कच्चे केले खाने से क्या लाभ होता है?
कच्चा केला पाचन, वजन कम करने और डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।कच्चा केला गर्म होता है या ठंडा?
आयुर्वेद के अनुसार कच्चे केले की तासीर आमतौर पर ठंडी मानी जाती है। यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट की जलन व पित्त को शांत करने में मदद करता है। हालांकि, यह पाचन में भारी होता है, इसलिए सर्दी-खांसी या कफ की समस्या होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए।केला कब नहीं खाना चाहिए?
केला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन गलत समय पर इसे खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, खाली पेट, रात के समय, सर्दी-जुकाम या कफ होने पर केला खाने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 10:23 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 27, 2026 10:23 IST
Published By : Katyayani Tiwari