Wed Oct 28, 2026 | 02:34 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें रागी की रोटी खाने के ये 7 फायदे

रागी की रोटी एक पौष्टिक मोटा अनाज है जो कैल्शियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन कंट्रोल करने, पाचन में सुधार करने और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है।
वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें रागी की रोटी खाने के ये 7 फायदेवजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें रागी की रोटी खाने के ये 7 फायदे

रागी की रोटी भारत के कई हिस्सों में लोग खाना काफी पसंद करते हैं। रागी एक पौष्टिक और हेल्दी फूड मानी जाती है। यह एक मोटा अनाज है, जो कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आज के समय में जब लोग अपनी सेहत, वजन और खान-पान को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं, ऐसे में रागी की रोटी का सेवन न सिर्फ आपके खाने में अलग स्वाद जोड़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं होता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि रागी की रोटी खाने के क्या फायदे हैं।

रागी की रोटी खाने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि रागी की रोटी न सिर्फ शरीर को पोषण से भरपूर होती है, बल्कि संतुलित आहार का हिस्सा बनकर हड्डियों, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी मदद कर सकती है।

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार

रागी कैल्शियम का एक अच्छा नेचुरल सोर्स है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। नियमित रूप से रागी का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। बढ़ते बच्चों, किशोरों और उन लोगों के लिए रागी का सेवन ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जिन्हें अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: रागी या बाजरा: डायबिटीज को कंट्रोल करने में कौन सा आटा है बेस्ट?

2. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो रागी की रोटी आपके भोजन का एक अच्छा हिस्सा बन सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। इससे बार-बार भूख लगने और बिना कारण स्नैकिंग की आदत को कम करने में मदद मिल सकती है। रागी की रोटी को हरी सब्जियों, दाल या दही के साथ खाने से भोजन ज्यादा बैलेंस बनता है। हालांकि, वजन कम करने के लिए आपको कुल कैलोरी का ध्यान रखना जरूरी है।

3. पाचन तंत्र को बेहतर रखें

रागी में डाइट फाइबर पाया जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। पर्याप्त फाइबर का सेवन मल त्याग को नियमित बनाए रखने और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। जो लोग अपने भोजन में साबुत अनाज और फाइबर की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए रागी की रोटी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अगर आप पहली बार रागी को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं तो शुरुआत थोड़ी मात्रा में करनी चाहिए, ताकि शरीर को ज्यादा फाइबर की आदत धीरे-धीरे पड़े।

4. ब्लड शुगर को कंट्रोल करें

रागी में मौजूद फाइबर खाने के पाचन और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण पर असर डालता है। हालांकि, रागी में भी कार्बोहाइड्रेट होते हैं और इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को रोटी की मात्रा, उसके साथ खाए जाने वाले फूड्स और अपनी दवाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।

5. शरीर को जरूरी पोषक तत्व दें

रागी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और कुछ बी-विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर के कामकाज, मेटाबॉलिज्म और ब्लड बनने में अहम भूमिका निभाते हैं। रागी की रोटी को रेगुलर डाइट में शामिल करने से शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं।

6. ग्लूटेन-फ्री डाइट के लिए अच्छा विकल्प

रागी नेचुरल तरीके से ग्लूटेन-फ्री होती है। इसलिए, जिन लोगों को सीलिएक डिजीज है या जिन्हें मेडिकल कंसल्ट के अनुसार ग्लूटेन से बचना पड़ता है, उनके लिए रागी की रोटी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि, रागी के आटे को खरीदते समय या रोटी बनाते समय यह ध्यान रखें कि उसमें गेहूं के आटे का मिश्रण न हो और क्रॉस-कंटैमिनेशन से बचाव किया गया हो।

Ragi-Roti-BenefitsRagi-Roti-Benefits

7. लंबे समय तक एनर्जी देने में मददगार

रागी में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर के लिए एनर्जी का सोर्स हैं। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को संतुलित बनाने में मदद करता है। इसलिए, रागी की रोटी नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने में शामिल की जा सकती है। शारीरिक गतिविधि करने वाले लोगों के लिए इसे दाल, पनीर, दही या अन्य प्रोटीन सोर्स के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2011 में Journal of Food Science and Technology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, रागी कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर पौष्टिक और ग्लूटेन-फ्री अनाज है। इसमें मौजूद आहार फाइबर और पॉलीफेनॉल्स डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं और पाचन को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखते हैं। रागी पाचन क्रिया में सुधार कर कब्ज से राहत दिलाती है।

इसे भी पढ़ें: रागी वेजिटेबल सूप पीने के फायदे क्या है? एक्सपर्ट से जानें

रागी की रोटी खाने का सही तरीका

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, रागी की रोटी को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • रोटी बनाने के लिए ताजे रागी का आटा इस्तेमाल करें।
  • रोटी को कम तेल या घी में पकाना चाहिए।
  • रागी की रोटी के साथ हरी सब्जियां, दाल, दही या पनीर शामिल करें।
  • अपने शरीर की जरूरत और भूख के अनुसार रोटी की मात्रा तय करें।
  • संतुलित आहार में अन्य अनाज, फल और सब्जियां भी शामिल करें।

निष्कर्ष
रागी की रोटी एक पौष्टिक फूड है, जो कैल्शियम, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, वजन कंट्रोल करने और संतुलित आहार अपनाने में मदद कर सकती है। डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को इसकी मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • रागी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?

    रागी में गोइट्रोजन होते हैं, जो थायराइड ग्लैंड को प्रभावित कर सकते हैं और इसमें ज्यादा मात्रा में ऑक्सालेट होने के कारण यह किडनी स्टोन के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है।
  • रागी की रोटी खाने के क्या नुकसान हैं?

    रागी में फाइबर बहुत ज्यादा होता है, इसलिए जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या कमजोर पाचन की समस्या है, उन्हें इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या हो सकती हैं।

Read Next

→ त्योहार पर म‍िलावटी मिठाई ब‍िगाड़ सकती है सेहत, खरीदने से पहले इन 5 बातों पर दें ध्यान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2026 11:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra