Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रागी वेजिटेबल सूप पीने के फायदे क्या है? एक्सपर्ट से जानें

रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


Benefits Of Drinking Ragi Vegetable Soup In Hindi: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों शरीर को गर्म रखने के लिए सूप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में सूप कई तरीकों से बनाए जाते हैं। इन्हीं सूप में से एक है रागी और सब्जियों के सूप का सेवन करना फायदेमंद होता है। रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जिससे सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें रागी वेजिटेबल सूप पीने के क्या फायदे हैं?

रागी वेजिटेबल सूप में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Ragi Vegetable Soup In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, रागी वेजिटेबल सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फॉस्फोरस जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। आइए लेख में जानें 1 कटोरी रागी वेजिटेबल सूप की न्यूट्रिशनल वेल्यू क्या हैं?

  • कैलोरीज - 125 kcal
  • प्रोटीन - 4 g
  • फाइबर - 3.5 g
  • फैट - 3 g
  • कार्ब्स - 18 g
  • कैल्शियम - 344 mg

इसे भी पढ़ें: ज्वार या रागी की रोटी! ठंड में क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

रागी वेजिटेबल सूप पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Ragi Vegetable Soup In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

वजन कम करने में सहायक

रागी वेजिटेबल सूप में फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

benefits of drinking ragi vegetable soup in hindi 1

हड्डियों को मजबूती दे

रागी वेजिटेबल सूप में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। ऐसे में इस सूप का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

रागी वेजिटेबल सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने, कब्ज की समस्या से राहत देने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

रागी वेजिटेबल सूप में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इस सूप का सेवन करने से ब्लड में ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलिज होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें: Winter Soup Recipe: सर्दी में सूप पीना है फायदेमंद, इन 9 चीजों को मिलाकर बनाएं हेल्दी-टेस्टी वेजिटेबल सूप

खून की कमी दूर करे

रागी और सब्जियों के सूप में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इस सूप में नींबू के रस को डालकर इसका सेवन करने से शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

रागी वेजिटेबल सूप में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने और एजिंग से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, रागी एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। ऐसे में ग्लूटेन से सेंसिटिव या एलर्जी की समस्या से परेशान लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

रागी वेजिटेबल सूप बनाने के इंग्रेडिएंट्स - Ingredients To Make Ragi Vegetable Soup In Hindi

रागी वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए जरूरी चीजें -

  • रागी का आटा - 1 बड़ी चम्मच
  • कद्दू, लौकी, गाजर, जुकिनी - एक तिहाई कप कटी हुई सब्जी
  • लहसुन - 1 लहसुन की कली
  • छाछ या पानी - 1 कप
  • करी पत्ते - मुट्ठीभर
  • सरसों के बीज - एक चौथाई चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - चुटकीभर
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस और धनियां - ऑप्शनल

रागी वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं? - How To Make Ragi Vegetable Soup?

रागी और सब्जियों के सूप को बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले रागी के आटे को 1 पैन में डालकर भून लें।
  • अब इसमें छाछ या पानी डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि इसमें गांठे न पड़ें।
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियों, लहसुन, सरसों के बीज, करी पत्ते, नमक और काली मिर्च पाउडर को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • सब्जियों के अच्छे से पकने और सूप के गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • आप चाहें तो इसमें धनिया और नींबू के रस को डालें और इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

रागी वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, खून की कमी को दूर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इनमें से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रागी की रोटी खाने से क्या फायदा होता है?

    रागी की रोटी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, शरीर में खून की कमी को दूर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
  • सूप पीने के क्या फायदे हैं?

    सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को नेचुरल रूप से हाइड्रेट करने, शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को एनर्जी देने, भूख को बढ़ावा देने, सूजन कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • सर्दियों में खाने के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?

    सर्दियों में अक्सर लोगों को गर्म तासीर वाला खाना खाने की सलाह दी जाती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इसके लिए लोगों को डाइट में लहसुन, शकरकंद, चुकंदर, गाजर, मेथी, पालक, सरसों, आंवला और संतरे जैसे खट्टे फल, बाजरा, रागी, बादाम और अखरोट जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

Read Next

सर्दि‍यों में थकान-कमजोरी की वजह इलेक्‍ट्रोलाइट असंतुलन तो नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 27, 2025 19:49 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 27, 2025 19:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content