Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

टमाटर और रेड बीन सूप पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

टमाटर और रेड बीन के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से उनके स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, जिससे कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें - 

Benefits of Drinking Tomato and Red Bean Soup in Hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को शरीर को गर्म रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इन हेल्दी डाइट्स में से एक है सूप। सूप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सूप को कई तरीकों से बनाया जाता है। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में टमाटर और रेड बीन्स के सूप को पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें टमाटर और रेड बीन सूप पीने के क्या फायदे हैं?

टमाटर और रेड बीन्स का सूप पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Tomato And Red Bean Soup In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, टमाटर और रेड बीन्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। टमाटर में अच्छी मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी, के और बी जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, रेड बीन्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

खून की कमी दूर करे

टमाटर और रेड बीन्स के सूप में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने और शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं गाजर-टमाटर का सूप, वजन घटाने के साथ-साथ मिलेंगे कई अन्य फायदे

benefits of drinking tomato and red bean soup in hindi 1

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

टमाटर और रेड बीन्स के सूप में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर करने, शरीर को हाइड्रेट करने और शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

टमाटर और रेड बीन्स के सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूती दे

इस सूप में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: लौकी और चुकंदर का सूप पीने से मिलते हैं कई फायदे

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

टमाटर और रेड बीन्स के सूप में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने, इंफेक्शन से बचाव करने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

पाचन को दुरुस्त करे

टमाटर और रेड बीन्स के सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, वजन कम करने, गैस, कब्ज, अपच और भूख न लगने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सावधानियां

टमाटर और बीन्स के सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। किसी भी चीज से एलर्जी होने या पाचन से जुड़ी समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

टमाटर और बीन्स के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से खून की कमी को दूर करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित करें और कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लाल बीन्स के क्या फायदे हैं?

    रेड बीन्स में फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन से सुधार करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूती देने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
  • रोजाना टमाटर खाने से क्या फायदे होते हैं?

    रोज टमाटर खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने और आंखों की रोशनी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • खाली पेट सूप पीने के क्या फायदे हैं?

    खाली पेट सूप पीने से शरीर को हाइड्रेट करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, कमजोरी दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। 

Read Next

क्या Vegetarian से Vegan होना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 18:08 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 26, 2025 18:08 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content