Fri Sep 11, 2026 | 08:33 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सहजन की फली का सूप सुपरफूड क्यों है? एक्सपर्ट से जानें

सहजन में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसकी फली के सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ये सुपफूड्स में से एक क्यों है? आइए लेख में जानें -

Why Is Drumstick Soup A Superfood In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर सहजन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। सहजन की फली में अच्छी मात्रा में बहुत पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में इसके सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि सहजन के सूप को सुपरफूड माना जाता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सहजन की फली का सूप सुपरफूड क्यों है?

सहजन की फली का सूप सुपरफूड क्यों है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर सहजन यानी मोरिंगा के सूप में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल के गुण, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, सहजन की पत्तियों में उच्च प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ई, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। यह पत्तियां एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर हैं, जो पुरानी बीमारियों को रोकने और कुपोषण को दूर करने में सहायक हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सहजन (मोरिंगा) के पत्ते प्लेटलेट काउंट बढ़ाते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

why is drumstick soup a superfood in hindi 1

हार्ट के लिए फायदेमंद

सहजन के सूप में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

सहजन यानी मोरिंगा के सूप में एंटी-डायबिटीक के गुण, साथ ही, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इसके सूप का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

पाचन में सुधार करे

सहजन के सूप में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से गट के बैक्टीरिया को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, बाउल मूवमेंट में सुधार करने, सूजन को कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Moringa Vs Wheatgrass: सेहत के लिए किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सहजन के सूप में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती देने, शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, शरीर की थकान को दूर करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

सहजन के सूप में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, थकान को दूर करने, कमजोरी को दूर करने, शरीर को हाइड्रेट करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर सहजन के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूती देने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इससे एलर्जी होने इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट सहजन के पत्ते खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट सहजन के पत्ते खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, पाचन में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन को हेल्दी रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बालों में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • सहजन का सूप पीने के फायदे?

    सहजन के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देन, शरीर में खून की कमी को दूर करने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने, हाइड्रेट रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • सहजन का सूप कब पीना चाहिए?

    औषधीय गुणों से भरपूर सहजन के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। गर्मियों में सहजन के सूप को सुबह के समय पीना फायदेमंद होता है। 

Read Next

क्या वाकई खट्टा खाने से खांसी बढ़ जाती है, जानें ऐसा होने के कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 28, 2026 21:55 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 28, 2026 21:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content