Medically Reviewed by Vandana Rajput

क्या Vegetarian से Vegan होना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Is It Hard To Go From Vegetarian To Vegan: वेजिटेरियन से वीगन होना पूरी तरह सेफ होता है। हालांकि, डाइट पैटर्न में आए बदलाव के कारण शरीर में कुछ चेंजेस होते हैं। इनका पूरा ध्यान रखें और शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या Vegetarian से Vegan होना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Is Vegan Suitable For Vegetarian: जब भी हम डाइट की बात करते हैं, तो अमूमन वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट ही हमारे दिमाग में आते हैं। असल में लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इसमें वेजिटेरियन, नॉन-वेजिटेरियन, कीटो, डैश जैसी तमाम डाइट्स शामिल हैं। आपने देखा होगा कि लोग हेल्दी रहने के लिए या वजन को संतुलित करने के लिए एक से दूसरे डाइट में स्विच कर जाते हैं। जैसे ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो वेजिटेरियन से वीगन हो जाते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या वेजिटेरियन से वीगन होना सफ होता है? कहीं इसके कोई नुकसान तो नहीं है, आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत क्या सलाह देती हैं।


इस पेज पर:-


क्या है वेजिटेरियन डाइट?- What Is Vegetarian Diet

are-root-vegetables-good-for-diabetics-1

नेशनल किडनी फाउंडेशन में प्रकाशित एक लेख में आसान भाषा में कहा गया है, "जो लोग मीट, मछली या अंडे नहीं खाते हैं, वे वेजिटेरियन होते हैं। आमतौर पर हमारे देश में लोग धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से नॉन-वेजिटेरियन खाने से बचते हैं। वहीं, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो जानवरों को हानि नहीं पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए वेजिटेरियन खाना खाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: वीगन या वेजिटेरियन डाइट? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या है वीगन डाइट?- What Is Vegan Diet

is it safe to switch from vegetarian to vegan 1 (9)

नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार वीगन एक ऐसी डाइट होती है, जिसमें मांस, पोल्ट्री, मछली, दूध और दूध से बने प्रोडक्ट, अंडे और शहद समेत सभी जानवरों से मिलने से हर तरह की खाने की चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। इसके बजाय, वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग फलों, सब्जियों, अनाज, मेवे, बीज और दालों के सेवन पर फोकस्ड रहते हैं। आमतौर पर लोग पर्यावरण या नैतिक कारणों से वीगन डाइट का चुनाव करते हैं। हालांकि, वीगन डाइट फॉलो करने वालों में आसानी से पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 की कमी हो सकती है। इसलिए, उन्हें अपनी डाइट को सावधानीपूर्वक प्लान करना होता है।

क्या वेजिटेरियन से वीगन होना सेफ होता है?- Is It Safe To Switch From Vegetarian To Vegan

Consultant-Dietetics वंदना राजपूत की मानें, तो वेजिटेरियन से वीगन होना पूरी तरह सेफ होता है। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वेजिटेरियन लोग पहले से ही प्लांट बेस्ड चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि, वेजिटेरियन से वीगन होने के बाद आपको अपनी डाइट में हर चीज बहुत सोच-समझकर शामिल करनी चाहिए। आपको अपने न्यूट्रिएंट्स पर अधिक जोर देना चाहिए, जैसे विटामिन बी12, कैल्शियम और विटामिन डी। इन पोषक तत्वों के लिए दाल, नट्स और सीड्स को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना होता है।

इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन डाइट के होते हैं ये 6 फायदे, कैंसर-हार्ट अटैक जैसी कई बीमारियां रहती हैं दूर

वेजिटेरियन से वीगन होने के फायदे- Benefits Of Switching From Vegetarian To Vegan

1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंदः वेजिटेरियन से वीगन होने का मतलब है कि आपके डाइट से डेयरी और डेयरी प्रोडक्ट पूरी तरह से बंद हो जाना। ऐसे में बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर में भी कमी आती है। इस तरह देखा जाए, तो यह हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम होता है

2. डायबिटीज कंट्रोलः जब आप वेजिटेरियन से वीगन होते हैं, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। विशेषकर, टाइप 2 डायबिटीज में यह अधिक फायदेमंद माना जाता है।

3. वेट मैनेजमेंटः वेजिटेरियन से वीगन होने पर वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, वीगन में ज्यादातर प्लांट बेस्ड चीजें शामिल होती हैं, जिसमें नेचुरली फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। वेजिटेरियन से वीगन होने पर पाचन क्रिया भी बेहतर होती है

इसे भी पढ़ें: शाकाहारियों को भी मिल सकता है मांसाहारियों जैसा पोषण, जानें कैसे

वेजिटेरियन से वीगन होने के नुकसान- Side Effects Of Switching From Vegetarian To Vegan

जब आप वेजिटेरियन से वीगन बनते हैं, तो अचानक शरीर में कई बदलाव आते हैं। इसकी वजह से शुरुआती दिनों में पाचन क्रिया पर नेगेटिव असर पड़ता है, ब्लोटिंग हो सकती हैं, थकान और कमजोरी भी नजर आ सकती है। यही नहीं, डाइट में बदलाव करने की वजह से कई तरह के शारीरिक बदलाव भी होते हैं, जिसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर आना और पोषक तत्वों में भी कमी नोटिस की जा सकती है। इसलिए, जब भी वेजिटेरियन से वीगन होने की कोशिश करें, तो बेहतर होगा कि एक्सपर्ट की सलाह पर भी कुछ दिनों तक अपना डाइट पैटर्न फॉलो करें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि वेजिटेरियन से वीगन होना मुश्किल नहीं है। हां, शरीर में कुछ बदलाव होते हैं, इसका पूरा ध्यान रखें। साथ ही जब वेजिटेरियन से वीगन में तब्दील हों, तो डाइट में पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखें। कई बार वेजिटेरियन से वीगन होने के कारण शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स डेफिशिएंसी हो सकती है। यह शरीर के लिए सही नहीं है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • मांसाहार डाइट फॉलो करना सही या गलत?

    नॉन-वेजीटेरियन डाइट पूरी तरह सही और सेफ है। कई लोग नॉन-वेज आस्था, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से नहीं खाते हैं। यह पूरी तरह व्यक्ति की अपनी सोच पर निर्भर करता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो नॉन-वेज डाइट प्रोटीन, का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से कई तरह के हेल्थ इश्यूज का रिस्क कम होता है।
  • कौन सा बेहतर है, नॉन-वेज या वेज?

    वेजीटिरियन डाइट में फाइबर अधिक और फैट कम होता है। इस तरह की डाइट फॉलो करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है। वहीं, नॉन-वेज में प्रोटीन ज्यादा होता है, जो बॉडी वेट बढ़ने नहीं देता है।

 

 

 

Read Next

30+ में बेली फैट से बचना है? तो फॉलो करें एक्‍सपर्ट के बताए ये 5 डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 26, 2025 17:54 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS