हमारे शरीर की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रोटीन एक खास पोषक तत्व है। मांसपेशियों, हड्डियों की सेहत, त्वचा, सेल्स और लगभग हर काम के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। लोगों में एक मिथक बहुत प्रचलित है कि प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडा और चिकन खाना जरूरी है। जबकि प्रोटीन की कमी को प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भी दूर किया जा सकता है और रोज की प्रोटीन की जरूरत को प्लांट बेस्ड विकल्पों से दूर कर सकते हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) के मुताबिक, दिनभर में आपको कम से कम 0.66 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो प्रति दिन के हिसाब से लेना चाहिए। अगर आप शाकाहारी हैं, तो सब्जियां, बीन्स, नट्स और सीड्स का सेवन करके प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। साथ ही डाइट में प्रोटीन और अनाज को शामिल करके शरीर को सभी जरूरी नौ अमिनो एसिड्स मिल जाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे प्रोटीन की कमी को प्लांट बेस्ड विकल्पोंं से कैसे पूरा किया जा सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. अलग-अलग प्रोटीन स्रोतों को शामिल करें- Include Mix Of Protein Sources

अगर आप सोच रहे हैं कि केवल एक प्रोटीन स्रोत को डाइट में शामिल करके प्रोटीन इंटेक बढ़ जाएगा, तो ऐसा नहीं है। इससे शरीर को सभी जरूरी अमीनो एसिड्स नहीं मिल पाते हैं। शरीर में प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए प्रोटीन के अलग-अलग विकल्पों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अंडे, टोफू, पनीर, सोया, साबुत अनाज, चना वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इंडियन थाली में इन 4 तरीकों से लगाएं प्रोटीन का तड़का, आसानी से होगा वेट लॉस
2. नट्स और सीड्स को डेली डाइट में शामिल करें- Include Nuts And Seeds In Daily Diet
डाइट में प्रोटीन के अब्जार्ब होने की प्रक्रिया को बेहतर करना है, तो नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प है। नट्स और सीड्स में प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। दिनभर के प्रोटीन इंटेक को बढ़ाने के लिए इन्हें स्नैक्स, दही या सलाद के साथ ले सकते हैं। चिया सीड्स, कद्दू के बीज, चिया सीड्स, बादाम, मूंंगफली, अखरोट वगैरह को डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- Veg Vs Non-Veg Protein: सोया चंक्स और अंडे में से कौन है 'प्रोटीन किंग'? एक्सपर्ट की राय
3. दिनभर में प्रोटीन को बांटकर लें- Divide Protein Intake Throughout The Day
अगर आप सोच रहे हैं कि केवल सुबह या केवल शाम को प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो जाएगा, तो यह सही नहीं है। शरीर प्रोटीन को तब बेहतर ढंंग से अब्जार्ब कर पाता है जब उसे पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लिया जाए। मसल्स को जब इस मील से प्रोटीन मिलता है, तो वह उसे बेहतर ढंग से अब्जार्ब कर पाता है।
निष्कर्ष:
प्रोटीन की डेली डोज को पूरा करने के लिए अंडा-चिकन खाना जरूरी नहीं है। दिनभर प्रोटीन को अलग-अलग मील्स का हिस्सा बनाएंं, नट्स और सीड्स का सेवन करें और प्रोटीन के अलग-अलग विकल्पों का सेवन करने से रोज की प्रोटीन जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
प्रोटीन रिच फूड्स कौन से हैं?
अंडा, चिकन, टोफू, पनीर, राजमा, दूध, दही, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, लीन मीट, सैल्मन मछली प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।प्रोटीन की कमी के क्या नुकसान हैं?
प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, बाल झड़ने लगते हैं, थकान होती है, हड्डियांं कमजोर होने लगती हैं और धीरे-धीरे इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।प्रोटीन क्या होता है?
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जिसकी मदद से सेल्स को रिपेयर करने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने, मसल्स और हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 18:21 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 12, 2026 18:21 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha