हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि अच्छी हेल्थ के लिए प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। पोपेय द सेलर मैन (Popeye the Sailor Man) कार्टून में पोपेय को जब पालक खाकर मजबूत बनता दिखाते थे, तो मन में यही बात आती थी कि मैं भी बड़ी होने के लिए खूब सारा प्रोटीन खाऊंगी और स्ट्रांग बन जाऊंगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। उल्टा मैं मोटी हो गई लेकिन किसी ने बताया ही नहीं कि प्रोटीन का सेवन आखिर कैसे करना चाहिए? हम इंडियन्स को असल में प्रोटीन का सेवन ठीक ने करना नहीं आता। हमें लगता है कि प्रोटीन के सेवन का मतलब है दाल पी लेना, लेकिन इससे प्रोटीन की कमी को दूर नहीं किया जा सकता। प्रोटीन को इंडियन थाली का हिस्सा बनाने के लिए कुछ आसान तरीकों की मदद ली जा सकती है। इन तरीकों को विस्तार से आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
View this post on Instagram
1. हर मील के साथ प्रोटीन फूड्स को शामिल करें- Include Protein Foods With Each Meal
हर मील के साथ कोई एक प्रोटीन स्रोत को शामिल करें। इंडियन लोगों को खाने के साथ प्रोटीन फूड्स खाने की आदत नहीं होती है इसलिए शुरू में इस बात पर गौर न करें कि आप कितना प्रोटीन खा रहे हैं? या प्रोटीन का कौन सा स्रोत चुन रहे हैं? केवल हर मील के साथ एक प्रोटीन रिच फूड को डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- Veg Vs Non-Veg Protein: सोया चंक्स और अंडे में से कौन है 'प्रोटीन किंग'? एक्सपर्ट की राय
2. ऐसे फूड्स चुनें जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा और कार्ब्स की कम हो- Choose High Protein And Low Carb Foods

ऐसे प्रोटीन फूड्स को चुनें जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ कार्ब्स की मात्रा भी शामिल हो। हाई प्रोटीन फूड्स को चुनें, दाल या दूध-दही से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता है। पर्याप्त प्रोटीन और लो कार्ब के लिए अंडे, मीट, टोफू, पनीर, चीज (Cheese) और सोया चंक्स को शामिल करें।
यह भी पढ़ें- प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन वाले फूड्स: मसल्स बनाने के लिए ज्यादा बेहतर क्या है? एक्सपर्ट से जानें
3. प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी चुन सकते हैं- You Can Choose Protein Supplements
ऐसा हो सकता है कि डाइट में पर्याप्त प्रोटीन को शामिल करने के बाद भी शरीर में प्रोटीन की कमी रह जाए। अगर डाइट से प्रोटीन की कमी पूरी नहीं होती है, तो आप प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं। केवल सप्लीमेंट्स के साथ कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे सप्लीमेंट की ब्रांड अच्छी चुनें, सही मात्रा में सप्लीमेंट का सेवन करें और सबसे जरूरी डॉक्टर की सलाह के बाद ही सप्लीमेंट का सेवन शुरू करें।
यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज के बगैर सिर्फ प्रोटीन के सेवन से मसल्स बनते हैं? एक्सपर्ट से जानें
4. डाइट में प्रोटीन की मात्रा अचानक न बढ़ाएं- Do Not Increase Protein Quantity Too Fast

डाइट में प्रोटीन की मात्रा को अचानक न बढ़ाएं क्योंकि आपका लक्ष्य प्रोटीन का पर्याप्त सेवन है न कि प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन। यह गलत तरीका है। मान लें कि आप प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं, तो अचानक 100 ग्राम प्रोटीन का सेवन न करें, बल्कि धीरे-धीरे मात्रा को बढ़ाएं।
निष्कर्ष:
प्रोटीन को डाइट में शामिल करने के लिए ऐसे फूड्स चुनें जिनमें प्रोटीन ज्यादा और कार्ब्स कम हों। प्रोटीन सप्लीमेंट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं, डाइट में प्रोटीन को अचानक न बढ़ाएं और हर मील के साथ प्रोटीन को शामिल करने की कोशिश करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 11, 2026 10:05 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 11, 2026 10:05 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh