Expert

इन 5 हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स से पाएं भरपूर प्रोटीन

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड आइटम्स शामिल हों। यहां जानिए, हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स कौन-कौन से हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स से पाएं भरपूर प्रोटीन


आजकल की तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के साथ वजन को कंट्रोल रखने और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन बेहद जरूरी हो गया है। लोगों को अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए जो हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी हों। हाई-प्रोटीन फूड्स हमारे शरीर की मांसपेशियों को रिपेयर करने और इन्हें बनाने में मदद करते हैं, साथ ही यह लंबे समय तक पेट को भरा रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे ओवरईटिंग की आदत को कम किया जा सकता है। दूसरी ओर, लो-कैलोरी फूड्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है। इस लेख में डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) 5 ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बता रही हैं, जो कि हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स हैं।

हाई-प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स

1. क्विनोआ - Quinoa

क्विनोआ को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। इसे आप सलाद, सूप या भोजन के रूप में सेवन कर सकते हैं। क्विनोआ न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्लांट बेस्ड प्रोटीन से जुड़े इन मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

2. टोफू - Tofu

टोफू एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है, जो विशेष रूप से शाकाहारियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। टोफू का सेवन करने से शरीर मे प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है, साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है। टोफू को आप स्टर-फ्राई, सूप या सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण भी त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होते हैं।

3. दालें - Lentils

दालें भारतीय भोजन का एक जरूरी हिस्सा है और यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं। दाल न केवल प्रोटीन से भरपूर होती है, बल्कि इसमें फाइबर, आयरन और फोलेट की भी मात्रा होती है। दाल का नियमित रूप से सेवन करने से न केवल शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता पूरी होती है, बल्कि यह हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। लो-कैलोरी होने के कारण, दाल वजन घटाने वालों की डाइट के लिए भी लाभकारी होती हैं।

Lentils

4. सोयाबीन - Soy Chunks

सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। सोयाबीन को आप करी, पकौड़े या सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से न केवल प्रोटीन की पूर्ति होती है, बल्कि यह वजन घटाने वाली डाइट में भी प्रभावी साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

5. चना - Chickpeas

चना, प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसका सेवन सलाद, चाट या करी के रूप में किया जा सकता है। चने में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है। यह न केवल वजन घटाने में सहायक है, बल्कि हार्ट हेल्थ को भी सुधारने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।

हाई प्रोटीन और लो-कैलोरी फूड्स का सेवन न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर की मांसपेशियों के विकास और संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक होता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में कब्ज और उल्टी से परेशान थीं स्टैफी गुप्ता, डाइट में बदलाव करने से मिली मदद

Disclaimer