Easy Low Calorie Snacks For Summer Diet: गर्मियों में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इस दौरान हमारा खाना भी देरी से पचता है। इसलिए गर्मियों के दौरान ही लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं भी ज्यादा होती हैं। इस मौसम में लोग अनहेल्दी स्नैकिंग भी ज्यादा करते हैं। लेकिन इससे वजन बढ़ने और कई हेल्थ प्रॉब्ल्म्स होने का खतरा रहता है। गर्मियों में इतने स्नैक्स ऑप्शन होते हैं, कि ऐसे में वजन घटाना भी मुश्किल होता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनको लो कैलोरी स्नैक्स के बारे में पता नहीं होता है। आज इसी समस्या का हल करते हुए हम कुछ ऐसे स्नैक्स ऑप्शन आपसे साझा करेंगे, जो गर्मियों में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इन हेल्दी स्नैक्स के बारे में।
गर्मियों में डाइट में जरूर एड करें ये लो कैलोरी स्नैक्स ऑप्शन- Low Calorie Snacks Options For Summer
छोले की चाट- Chole Chaat
शाम के नाश्ते के लिए आप छोले की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर हेल्दी ऑप्शन है। इसके सेवन से आपको कैल्शियम के साथ अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे। छोले चाट बनाने के लिए आपको छोले को उबालकर इसका पानी अलग कर लेना है। इसमें टमाटर, प्याज, धनिया, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं। मसाले के लिए आप इसमें नमक और चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
मखाना चाट- Makhana Chaat
छोटी-छोटी भूख के लिए आप मखाना चाट भी खा सकते हैं। यह कैल्शियम से भरपूर एक लो कैलोरी भूख है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। साथ ही, आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। मखाना चाट बनाने के लिए मखाने को ड्राई रोस्ट कर लें। अब इसमें दही और फल मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप इसमें, मसाले डालकर इसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस में बैठे-बैठे लगती है भूख? जानें 10 हेल्दी स्नैक्स, जो नहीं बढ़ाएंगे आपका वजन
पॉपकॉर्न- Popcorn
शाम के स्नैक्स के लिए पॉपकॉर्न एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से आपको काफी देर भूख नहीं लगेगी। यह लाइट होने के साथ पचने में भी आसान होता है। एक कप पॉपकॉर्न में बेहद ही कम कैलोरी होती है, इसलिए आप इसे वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
सलाद- Salad
शाम के स्नैक्स के लिए आप सलाद भी खा सकते हैं। गर्मियों में खीरा और ककड़ी ज्यादा पाए जाते हैं। आप मिक्स सलाद बनाने के लिए इन दोनों सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पर काला नमक और नींबू का रख डालकर खाने से स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। अगर आप दोपहर के दौरान स्नैक्स ले रहे हैं, तो आप फ्रूट चाट भी खा सकते हैं। ये दोनों ही लो कैलोरी वाले हेल्दी ऑप्शन हैं।
सूप- Soup
दोपहर और शाम के स्नैक्स में आप सूप का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर, मिक्स वेज या स्वीट कॉर्न कोई भी सूप चुन सकते हैं। सूप में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने के लिए चाय-कॉफी के बजाए लें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, वेट लॉस जर्नी में आएगी तेजी
ध्यान रखें कि आप कम मिठास और मसाले के साथ ही ये चीजें खाएं। अन्यथा आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।