ऑफिस में अक्सर शाम के समय आपको हल्की भूख सताती है। छुट्टी वाले दिन घर पर खाली बैठे हों, तब भूख जल्दी-जल्दी लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग कुछ अनहेल्दी और फ्राइड चीजें खाकर अपनी भूख शांत कर लेते हैं। पैकेटबंद चिप्स, पॉपकॉर्न, नमकीन, भेलपूरी, समोसा, मोमोज, बर्गर आदि आपको टेस्टी तो लगते हैं, मगर ये आपके शरीर के लिए अनहेल्दी होते हैं। रोजाना इन फूड्स का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर कई तरह के रोगों का घर बनने लगता है।
स्नैक्स हमेशा ऐसे होने चाहिए, जिनमें पौष्टिक तत्व भरपूर हों और कैलोरीज कम हों। ऑफिस या घर में आपको अपने साथ कुछ हल्के-फुल्के स्नैक्स रखने चाहिए, जिन्हें भूख लगने पर आप तुरंत खा सकें। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्नैक्स, जो हेल्दी भी हैं और इन्हें खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।
कब खाना चाहिए स्नैक्स?
आमतौर पर शरीर को स्नैक्स की जरूरत दोपहर के खाने के 2-3 घंटे बाद पड़ती है। स्नैक्स का चुनाव करते समय आपको इसके स्वाद से ज्यादा इस बारे में सोचना चाहिए कि आपका स्नैक्स कितना हेल्दी है। कई बार लोगों को रात के खाने के बाद भी स्नैक्स खाने की आदत होती है। ये एक गलत आदत है, जो आपका वजन बढ़ा सकती है।
इसे भी पढ़ें:- सुबह और शाम के नाश्ते में खाएंगे ये 8 स्नैक्स, तो हमेशा रहेंगे सेहतमंद
टॉप स्टोरीज़
ऑफिस में खाएं ये 10 हेल्दी स्नैक्स
- ताजे फल जैसे- तरबूज, खरबूजा, सेब, केला, पाइन एप्पल, कीवी, संतरा, स्ट्रॉबेरी आदि को काटकर टिफिन में रख लें। भूख लगने पर इन्हें खाएं। फलों में आपको ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स मिलेंगे। इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी भी मिलती है।
- मुरमुरे में अपनी मनपसंद नमकीन या भुने चने मिलाकर अपने साथ रखें। ये बेहद लाइट होते हैं।
- साबुत मूंग, चने, सोया बीन्स, मूंगफली आदि को भिगाकर हेल्दी स्प्राउट्स बना सकते हैं। शाम के समय एक कटोरी स्प्राउट्स खाना आपके लिए सेहतमंद है।
- भुने हुए (रोस्टेड) ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता आदि अपने साथ रखें। ड्राई फ्रूट्स शरीर और दिमाग के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, साथ ही इन्हें खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है।
- लो-फैट चीज़, दही या घर की बनी फ्रूट स्मूदी भी आपके लिए फायदेमंद है।
- कच्ची सब्जियां जैसे गाजर, ब्रोकली, चुकंदर, टमाटर, खीरा आदि काटकर टिफिन में रख लें। भूख लगने पर इन्हें चाट मसाला डालकर या लो-फैट डिप के साथ भी खाया जा सकता है।
- ओट्स या रागी से बने बिस्किट्स खाना भी फायदेमंद होता है।
- एक ग्लास छाछ (बटर मिल्क) पिएं। गर्मी के मौसम में दोपहर के खाने के 1-2 घंटे बाद छाछ पीना आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।
- नारियल पानी पीना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा हो सके, आपको तरल चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
- सूखे हुए अंजीर अपने बैग में रखें। इन्हें आप कहीं भी कभी भी भूख लगने पर खा सकते हैं। अंजीर बहुत पौष्टिक माने जाते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi