Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

एक्‍सरसाइज के बगैर स‍िर्फ प्रोटीन के सेवन से मसल्‍स बनते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

मसल्‍स ग्रोथ के ल‍िए प्रोटीन का सेवन अहम भूम‍िका न‍िभाता है, मसल्‍स बनाने के ल‍िए केवल प्रोटीन पर न‍िर्भर रहना काफी है या एक्‍सरसाइज भी जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानेंगे इस सवाल का जवाब।

मसल्‍स की ग्रोथ के ल‍िए प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन फूड्स और प्रोटीन सप्‍लीमेंट्स का चलन आम हो गया है। लोग तरह-तरह के प्रोटीन स्रोत का इस्‍तेमाल मसल्‍स बनाने के ल‍िए करते हैं। कई लोगों को यह लगता है क‍ि ज्‍यादा प्रोटीन का सेवन मतलब ज्‍यादा मसल्‍स ग्रोथ। लेक‍िन क्‍या सच में केवल प्रोटीन का ज्‍यादा सेवन करके मसल्‍स बना सकते हैं या इसके ल‍िए एक्‍सरसाइज भी जरूरी है? नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (ICMR) के मुताब‍िक, मसल्‍स बनाने के ल‍िए प्रोटीन भी तभी फायदेमंद होता है, जब आपके रूटीन में स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग या फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी शाम‍िल हो। वरना केवल प्रोटीन मसल ब‍िल्‍ड‍िंग में मदद नहीं करता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

स‍िर्फ प्रोटीन से मसल्‍स नहीं बनतीं

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि मसल्‍स बनाने के ल‍िए प्रोटीन का सेवन काफी है और एक्‍सरसाइज जरूरी नहीं है, यह बहुत बड़ा म‍िथक है। स‍िर्फ प्रोटीन के सेवन से मसल्‍स नहीं बनतीं। मसल्स की ग्रोथ के लिए एक सिग्नल की जरूरत होती है और वह सिग्नल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मिलता है। प्रोटीन शरीर को बिल्डिंग मटीरियल देता है, लेकिन एक्सरसाइज निर्देश देती है। बिना एक्सरसाइज क‍िए, एक्स्ट्रा प्रोटीन आमतौर पर एनर्जी के लिए इस्तेमाल होता है या फैट के रूप में जमा हो जाता है, खासकर अगर कैलोरी का सेवन ज्‍यादा हो।

यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद मसल्स में दर्द क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से

मसल्स ग्रोथ के ल‍िए दो स्‍टेप्‍स फॉलो करें

  1. पहला है मसल्स को स्टिमुलेट (Stimulate) करना जो वजन, रेजिस्टेंस बैंड या बॉडीवेट एक्सरसाइज से होता है।
  2. दूसरा है मसल्स की मरम्मत और ग्रोथ जहां प्रोटीन और रिकवरी की जरूरत होती है।

मसल्‍स बनाने के ल‍िए क्‍या करें?- How To Build Muscles

can-you-make-with-protein-only

मसल्‍स बनाने के ल‍िए बहुत ज्‍यादा वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। हफ्ते में दो से तीन छोटे स्‍ट्रेंथ सेशन भी काफी हैं। एक्‍सरसाइज के साथ सही मात्रा में प्रोटीन लेने और सही समय पर लेने से मसल्‍स बना सकते हैं। Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि अगर कोई पूरी तरह से इनएक्टिव है, तो ज्‍यादा प्रोटीन खाने से मसल्स को थोड़ा बचाने में मदद मिल सकती है, खासकर वजन कम करने या बुढ़ापे के दौरान, लेकिन इससे मसल्स का साइज या ताकत में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी।

न‍िष्‍कर्ष:

कुल मिलाकर मसल्‍स बनाने के ल‍िए प्रोटीन जरूरी है, लेकिन बिना मूवमेंट के प्रोटीन बेकार है। मसल्स सिर्फ न्यूट्रिशन पर नहीं, बल्कि एक्‍सरसाइज और प्रोटीन के मि‍श्रण से बनती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

ब्रिस्क वॉक कितने समय तक करना चाहिए? जानें हफ्ते में कितनी बार करना है जरूरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 16:39 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 19, 2026 16:39 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 19, 2026 16:39 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content