Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

ब्रिस्क वॉक कितने समय तक करना चाहिए? जानें हफ्ते में कितनी बार करना है जरूरी

Brisk walk benefits: ब्रिस्क वॉक, मध्यम गति से एक लय में एक्सरसाइज करना है जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए, जानते हैं ब्रिस्क वॉक करने के क्या फायदे हैं।

Brisk walk benefits: किसी को हेल्दी रहने के लिए एक एक्टिव लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए और ऐसे में ब्रिस्क वॉक करना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। दरअसल, ब्रिस्क वॉक एक मध्यम गति का वॉक है जिसे रेगुलर करने से आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। इसके अलावा ब्रिस्क वॉक, हमारी सांसों से जुड़ा होता है और ये हमारे फेफड़ों को एक गति प्रदान करता है जिससे फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है और इनका कामकाज बेहतर होता है। हालांकि, इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल आते हैं जैसे कि हफ्ते में कितने दिन ब्रिस्क वॉक करना चाहिए? ब्रिस्क वॉक कितने समय तक करना चाहिए, जान लेते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

ब्रिस्क वॉक कितने समय तक करना चाहिए-How many minutes a day you should do brisk walk?

Nutritionist Edwina अच्छी सेहत के लिए तेज चलना आदर्श रूप से लगभग 30 मिनट का होना चाहिए। तेज चलते समय, आपको इतनी गति से चलना चाहिए कि आपकी हृदय गति बढ़ जाए, लेकिन आप बिना सांस फूले बात कर सकें। अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते जिससे ब्रिस्क वॉक के तमाम फायदे नहीं मिल पाते हैं। इस स्थिति में जरूरी है कि शुरुआत करने वालों के लिए

  • -ब्रिस्क वॉक 15 से 20 मिनट भी एक अच्छी शुरुआत है और इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
  • -इसके बाद धीमे-धीमे ब्रिस्क वॉक का समय बढ़ाएं और फिर इसे नियमित करें।

इसे भी पढ़ें: Brisk Walk Benefits: ब्रिस्क वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

ब्रिस्क वॉक हफ्ते में कितनी बार करना है जरूरी?

Nutritionist Edwina कहती हैं कि विशेषज्ञ समग्र फिटनेस के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन तेज चलने का सुझाव देते हैं। अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना या हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है तो आप अधिकांश दिनों में 45 से 60 मिनट तक तेज चल सकते हैं।

ब्रिस्क वॉक करने के फायदे

ब्रिस्क वॉक करने से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं जैसे नियमित तेज चलने से सहनशक्ति बढ़ती है। इससे आपके बॉडी को एक पोश्चर मिलता है और इससे बॉडी एक एक्टिव तरीके से काम कर पाती है। इसके अलावा भी ब्रिस्क वॉक के फायदे कई हैं। जैसे

Brisk walk in hindi

वजन नियंत्रित रहता है

ब्रिस्क वॉक से हृदय गति बढ़ती है और आराम से टहलने की तुलना में कहीं अधिक कैलोरी बर्न होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। नियमित रूप से तेज चलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, आंतों की गति तेज होती है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है जिससे तेजी से वेट लॉस होता है।

इसे भी पढ़ें: कैलोरी बर्न करने के लिए ब्रिस्क वॉकिंग से ज्यादा फायदेमंद है lateral walking, जानें क्या है ये

तनाव कम होता है

ब्रिस्क वॉक करने से एंडोर्फिन का प्रोडक्शन होता है जिससे खुशी का एहसास होता है जो शरीर के प्राकृतिक दर्द निवारक और मनोदशा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तनाव हार्मोन कम करता है और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो मनोदशा को नियंत्रित करने में सहायक न्यूरोट्रांसमीटर है, जिससे शांति का अनुभव होता है।

हृदय स्वस्थ रहता है

यह एक आसान शुरुआत है, जो हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट की ओर बढ़ने से पहले कार्डियोवस्कुलर फिटनेस को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे दिल का काम काज बेहतर होता है और इसके काम करने की क्षमता बेहतर होती है। इसके अलावा ये हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

तो इन तमाम फायदे के लिए आपको रोजाना ब्रिस्क वॉक करना चाहिए जो कि रेगुलर करने के लिए बिना मेहनत वाली आसान एक्सरसाइज है। अगर आप अभी तक ब्रिस्क वॉक नहीं करते तो आपको इसे करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपकी सेहत सही रहे।

Read Next

रोज सुबह 1 Minute plank करने से क्या-क्या फायदे होंगे? खुद एक्सपर्ट ने बताया है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 18, 2026 14:58 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 18, 2026 14:58 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 18, 2026 14:58 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content