Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

वीगन डाइट में मसल्स बनाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

वीगन डाइट फॉलो करते हुए मांसपेशियां बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि, आप पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करके और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर मसल्स बना सकते हैं।

आज के समय में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का शौक लोगों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें वीगन डाइट का चलन भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए बिना मांस-मछली या अंडों के मांसपेशियां बनाना मुश्किल हो जाता है। दुनिया भर में कई बड़े एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स पूरी तरह वीगन डाइट अपना रहे हैं, ताकि वे अपनी सेहत में भी सुधार कर सकें। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि वीगन डाइट के साथ मसल्स बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

वीगन डाइट के साथ मांसपेशियां कैसे बनाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि वीगन डाइट के साथ मांसपेशियां बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. प्रोटीन से भरपूर भोजन करें

मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व होता है। वीगन डाइट में प्रोटीन के अच्छे सोर्स सोया, टोफू, दालें, राजमा, चना मूंगफली और क्विनोआ माने जाते हैं। हर भोजन में प्रोटीन शामिल करने से शरीर को मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए वीगन डाइट: क्या यह वाकई सुरक्षित है या बढ़ते शरीर के लिए है खतरा?

2. पर्याप्त कैलोरी का सेवन करें

अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो शरीर को जरूरत से थोड़ी ज्यादा कैलोरी देना जरूरी है। सिर्फ सलाद या कम कैलोरी वाला भोजन खाने से मसल्स बनाना मुश्किल हो सकता है। आप अपनी डाइट में नट्स, सीड्स, एवोकाडो, ओट्स और पीनट बटर जैसी हेल्दी कैलोरी शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और मसल्स ग्रोथ भी अच्छी होगी।

3. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

मसल्स बनाने के लिए सिर्फ अच्छा भोजन करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी भी जरूरी है। वेट लिफ्टिंग, पुश-अप्स, स्क्वैट्स और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसलिए आप कम से कम 4 से 5 दिन वर्कआउट करने की कोशिश करें।

01 - 2026-05-29T141048.415

4. पर्याप्त आराम और नींद लें

मसल्स रिकवरी के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ पर्याप्त आराम करना भी जरूरी होता है। अगर शरीर को पर्याप्त नींद और रिकवरी नहीं मिलेगी तो मांसपेशियों का विकास धीमा हो सकता है। रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। साथ ही वर्कआउट के बाद शरीर को आराम देना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: वीगन डाइट से जुड़े इन 5 मिथकों पर लोग करते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई

5. पानी और पोषण का ध्यान रखें

वीगन डाइट पर रहने वाले लोगों को मांसपेशियां बनाने के लिए पानी और पोषण दोनों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, विटामिन बी12, आयरन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों का भी संतुलित मात्रा में सेवन करें क्योंकि वीगन डाइट में इनकी कमी हो सकती है, जो मसल्स पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

निष्कर्ष

सही खानपान, नियमित रूप से एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम के साथ वीगन डाइट पर रहने के बाद भी आप मजबूत और हेल्दी मसल्स बना सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में मांसपेशियां बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    मांसपेशियां बनाने के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना सबसे जरूरी होता है। आपके शरीर के वजन के हर किलो के लिए 1.4 से 2 ग्राम प्रोटीन और पर्याप्त कैलोरी की जरूरत होती है।
  • कमजोर मांसपेशियों को कैसे ठीक करें?

    कमजोर मांसपेशियों को ठीक करने के लिए नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पर्याप्त प्रोटीन का सेवन, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी पूरी करना जरूरी है।

Read Next

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान फैट के साथ मसल्स को घटने से कैसे रोकें? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 29, 2026 14:25 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 29, 2026 14:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content