जो लोग खुद को फिट रखने का प्रयास करते हैं, वे एनर्जी और मसल बिल्डिंग के लिए प्रोटीन का सेवन करते हैं। कुछ लोग प्रोटीन के नेचुरल स्रोत का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बगैर लिया गया प्रोटीन सप्लीमेंट सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जरूरत से ज्यादा या गलत मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से सेहत बनने के बजाय बिगड़ सकती है। आइए जानें एक्सपर्ट की सलाह लिए बगैर प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के क्या नुकसान हो सकते हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
1. प्रोटीन का ज्यादा सेवन है नुकसानदायक

कुछ लोग यह समझते हैं कि वे जितना ज्यादा प्रोटीन लेंगे, उतनी ज्यादा मसल्स बनेंग, जबकि ऐसा नहीं है। शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। ज्यादा प्रोटीन से मसल्स तेजी से नहीं बनतीं, उल्टा शरीर पर दबाव बढ़ सकता है। Dietitian Smita Singh ने बताया कि हर व्यक्ति की उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि और खानपान अलग होता है। इसलिए प्रोटीन की मात्रा भी सभी के लिए अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बच्चों को जरूरत से ज्यादा प्रोटीन कर सकता है बीमार, पहचानें इसके शुरुआती संकेत
2. वजन बढ़ सकता है
लोग यह सोचते हैं कि वे प्रोटीन सप्लीमेंट लेंगे, तो वजन कंंट्रोल होगा, जबकि बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर में अतिरिक्त कैलोरी, शुगर और फ्लेवर्स मिलाए जाते हैं। अगर एक्सपर्ट की सलाह लिए बगैर गलत सप्लीमेंट चुन लिया, तो वजन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या दाल, सोयाबीन, अंडे प्रोटीन पाउडर की जगह ले सकते हैं? एक्सपर्ट ने बताया सच
3. किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचता है
जिन लोगों को पहले से किडनी की समस्या है और वे एक्सपर्ट की सलाह लिए बगैर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करेंगे या हाई प्रोटीन डाइट लेंगे, तो किडनी से संबंधित बीमारी ट्रिगर हो सकती है। इसी तरह जो लोग पहले से ही फैटी लिवर या अन्य लिवर रोग से पीड़ित हैं, वे अगर ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेंगे, तो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। साल 2021 में Applied Physiology, Nutrition And Metabolism नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, लंबे समय तक प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से आंतों के माइक्रोबायोटा पर बुरा असर होता है। ज्यादा सप्लीमेंट लेने से लिवर और किडनी की सेहत प्रभावित हाे सकती है।
यह भी पढ़ें- हाई प्रोटीन शेक ज्यादा पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, जिम जाने वाले रहें सावधान
4. खराब पाचन और डिहाइड्रेशन
ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से पाचन खराब हो सकता है जिससे पेट फूलना, कब्ज, गैस, पेट दर्द, दस्त जैसी समस्याएंं हो सकती हैं। साथ ही प्रोटीन के सेवन के साथ शरीर को पानी की भी जरूरत होती है। अगर प्रोटीन लेने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं लेंगे, तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या प्रोटीन कॉफी वजन घटाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानिए
5. नकली या खराब क्वालिटी वाला प्रोटीन सप्लीमेंट
बाजार में कई प्रोटीन सप्लीमेंट बिक रहे हैं। अगर आप एक्सपर्ट की सलाह लिए बगैर ही प्रोटीन सप्लीमेंट चुन लेंगे, तो समझ नहीं पाएंंगे कि अच्छे और खराब सप्लीमेंट में क्या अंतर है? नकली या सस्ते सप्लीमेंट में स्टेराइड या अन्य हानिकारक तत्व मौजूद हो सकते हैं जिससे सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह के बगैर किसी भी सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष:
एक्सपर्ट की सलाह के बगैर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहिए। बाजार में नकली और खराब क्वालिटी वाले सप्लीमेंट बिक रहे हैं जिससे सेहत खराब हो सकती है, प्रोटीन सप्लीमेंट की मात्रा ज्यादा होने से पाचन खराब हो सकता है, डिहाइड्रेशन हो सकता है, किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचता है और वजन बढ़ सकता है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
FAQ
किन लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए?
किडनी या लिवर रोग के मरीज, गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज या हाई बीपी के मरीज, गंभीर रोग या जो लोग दवा ले रहे हों उन्हें एक्सपर्ट की सलाह के बगैर सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए।प्रोटीन के नेचुरल स्रोत क्या हैं?
दूध, दही, पनीर, अंडा, दालें, सोयाबीन, चना, राजमा वगैरह प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 22, 2026 08:47 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 22, 2026 08:47 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh