Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

हाई प्रोटीन शेक ज्यादा पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, जिम जाने वाले रहें सावधान

युवाओं में बढ़ते फिटनेस ट्रेंड के साथ हाई प्रोटीन शेक का सेवन बढ़ रहा है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

वर्तमान में फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। महिला हो या फिर पुरुष हर कोई वजन कम करे, मसल्स बनाने और अपने शरीर की एनर्जी बढ़ाने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसे में जिम जानकर वर्कआउट करने वाले लोगों में हाई प्रोटीन शेक पीना बहुत ज्यादा ट्रेंड होता है। लोग अपनी डाइट में हाई प्रोटीन शेक शामिल करते हैं। हालांकि, सीमित मात्रा में प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का शेक पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि हाई प्रोटीन शेक पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

हाई प्रोटीन शेक्स के नुकसान क्या हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि प्रोटीन शेक्स सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो मसल्स गेन करने में मदद करता है और शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

1. किडनी पर प्रेशर पड़ना

ज्यादा मात्रा में हाई प्रोटीन शेक लेने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ज्यादा प्रोटीन लेने के बाद शरीर इसे तोड़ने के समय यूरिया बनाता है, जिसे बाहर निकालने का काम किडनी करती है। लंबे समय तक हाई प्रोटीन शेक्स पीने से किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से किडनी की बीमारी हो।

इसे भी पढ़ें: नहीं खाते अंडा तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट ने बताए इनके भरपूर फायदे

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं

कई प्रोटीन पाउडर में आर्टिफिशियल फ्लेवर, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन हाई प्रोटीन शेक्स को ज्यादा पीने से गैस, ब्लोटिंग, दस्त और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को लैक्टोज इनट्रॉलरेंस हैं, उन्हें व्हे प्रोटीन से लेने से ज्यादा समस्याएं हो सकती हैं।

Risks-of-High-Protein-Shakes-inside

3. वजन बढ़ने का खतरा

लोगों का मानना है कि प्रोटीन शेक्स पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक्स के रूप में कैलोरी लेने पर शरीर में फैट बढ़ सकता है। कई शेक्स में ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

4. हार्मोनल असंतुलन

कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स में स्टेरॉयड या हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं। इसके लागातर सेवन से शरीर में हार्मोनल असंतुलन, एक्ने, मूड स्विंग और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

निष्कर्ष

हाई प्रोटीन शेक्स सीमित मात्रा में पीना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पीने से किडनी से जुड़ी समस्याएं, पाचन तंत्र पर बुरा असर, वजन बढ़ना और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको एक दिन में कितना प्रोटीन शेक पीना चाहिए ये हमेशा अपने न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रोटीन शेक पाउडर कब लेना चाहिए?

    प्रोटीन शेक पाउडर लेने का सबसे अच्छा समय आपके फिटनेस टारगेट पर निर्भर करता है। मांसपेशियों के विकास और रिकवरी के लिए इसे वर्कआउट के 30 से 60 मिनट बाद पानी या दूध में लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • 1 दिन में कितना प्रोटीन पाउडर पीना चाहिए?

    एक नॉर्मल व्यक्ति को अपनी डेली रूटीन में कुछ प्रोटीन पाउडर की जरूरत का सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत ही प्रोटीन पाउडर लेना चाहिए, जो आमतौर पर 1 से 3 स्कूप होता है।

Read Next

आप भी फेंक देते हैं तरबूज के बीज? इस तरह करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 20, 2026 21:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 20, 2026 21:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content