Winter Soup Recipe: सर्दी में सूप पीना है फायदेमंद, इन 9 चीजों को मिलाकर बनाएं हेल्दी-टेस्टी वेजिटेबल सूप

सर्दियों में सूप पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। सूप को और हेल्दी बनाने के लिए उसमें सब्जियों को भी जोड़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Winter Soup Recipe: सर्दी में सूप पीना है फायदेमंद, इन 9 चीजों को मिलाकर बनाएं हेल्दी-टेस्टी वेजिटेबल सूप


सूप चाहे टमाटर का हो या पालक का सर्दियों में सब को अच्छा ही लगता है। लेकिन अगर आप इस सूप में और सब्जियों के साथ कुछ चीजों को जोड़ दें तो ये हेल्दी के साथ-साथ पौष्टिक भी बन जाएगा। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें आप अपने सूप में जोड़ सकते हैं। इनके उपयोग से आपके शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी। साथ ही सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पढ़ते हैं आगे...

सूप में जोड़ें सब्जियों के साथ ये चीज़ें

  • प्याज- प्याज में कीटाणुनाशक एंटीमाइक्रोबॉयल तत्व मौजूद होते हैं। यह तत्व प्रोबायोटिक के समान कार्य करते हैं। यह अच्छे बैक्टेरिया को बढ़ाते हैं और कैंसर व हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मददगार साबित होते हैं।
  • राजमा- राजमा में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें अमीनो एसिड और थायरोसिन मौजूद होते हैं जो दिमाग की शक्ति को बढ़ाने हैं साथ ही सुस्ती और थकान को दूर करते हैं।
  • शिमला मिर्च- शिमला मिर्च में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। इसकी मदद से रक्त संचार बढ़ता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है और वसा को कम करने में मददगार है।
  • अदरक- अदरक की तासीर गर्म होती है। इसके अलावा इसके अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से जोड़ों के दर्द और अकड़न में राहत मिलती है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसीलिए यह अपच, चक्कर आना और मोशन सिकनेस को शरीर से दूर रखते हैं।
  • थाइम-  बता दे थाइम में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो कीटाणुओं और फंगस से शरीर को बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- त्योहार के बाद खुद को डिटॉक्स करना क्यों है ज़रूरी? बता रही हैं एक्सपर्ट 

  • ओरिगैनो- इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल तत्व पाए जाते हैं इनकी मदद से सर्दी खांसी जुकाम में राहत मिलती है।
  • रोजमेरी- रोजमेरी की मदद मदद से सूप में फ्लेवर तो आता ही है साथ ही ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। रोजमेरी ब्रेन सेल्स को सुरक्षित रखती है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाते हैं।
  • सेलरी- सेलरी के सेवन से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। साथ ही ये हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद मददगार है।
  • लहसुन- लहसुन को सर्दियों में इस्तेमाल करने से सर्दी, जुकाम जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में भी मददगार है।

न्यूट्रिशनल वैल्यू(प्रति एक कप) -

कैलोरी- 77.1 

वसा- 3.9 ग्राम

कार्बोहाईड्रेट्स- 9.1 ग्राम

प्रोटीन- 2.4 ग्राम

कोलेस्ट्रॉल- 9.7 मिग्रा.

फाइबर- 1.5 ग्राम

सोडियम- 203 मिग्रा

इसे भी पढ़ें-सर्दी हो या गर्मी दही खाना है फायदेमंद, यहां जानें दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू और इसे खाने के 5 तरीके

अगर 2 से 3 लोगों के लिए बनाना हो स्पीडी एपल स्क्वैश सूप 

सामग्री

  • 1/2 कप दूध
  • स्वादानुसार नमक व काली मिर्च का पाउडर
  • एक बड़ा प्याज कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच सेज ( हर्ब)
  • वेजिटेबल स्टॉक 400 ग्राम
  • स्क्वैश 350 ग्राम
  • अदरक कसा हुआ 2 टीस्पून
  • मक्खन दो टेबलस्पून
  • पानी तीन से चार कप
  • दो सेब

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मीडियम सॉस पैन में मक्खन गर्म करें।
  • अब प्याज और सेज डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
  • 1/4 सेब को रोककर बाकी सेब को छीलें और काटें।
  • अब सेब को पानी के साथ मिश्रण में डालें।
  • धीमी आंच पर12 मिनट तक ढक कर रखें।
  • अब 12 मिनट बाद स्क्वैश और अदरक डालें। 10 मिनट तक फिर आंच पर रख दें।
  • अब आंच से उतारकर ठंडा करें और ब्लेंडर की मदद से प्यूरी बनाएं।
  • इस प्यूरी को फिर से पैन में डालें और दूध मिलाएं।
  • मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं।
  • ज्यादा गाढ़ा होने पर थोड़ा स्टॉक मिलाएं।
  • अब नमक और काली मिर्च के साथ सर्व करें। ऊपर से सेब के बचे हुए टुकड़े डालें।

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

किडनी में पथरी बनने से रोक सकता है खसखस, वजन कम करने से लेकर सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

Disclaimer