सर्दी हो या गर्मी दही खाना है फायदेमंद, यहां जानें दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू और इसे खाने के 5 तरीके

एक्सपर्ट कहते हैं कि दही खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। दही में अनेकों फायदे छिपे हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी हो या गर्मी दही खाना है फायदेमंद, यहां जानें दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू और इसे खाने के 5 तरीके


दही हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। चाहे दही फीकी हो या मिर्च मसालों के साथ, हर कोई उसे खाने के साथ लेना पसंद करता है। सेहत की बात की जाए तो दही हर तरीके से लाभदायक है। चूंकि सर्दियों ने दस्तक दे दी है ऐसे में जो लोग यह समझते हैं कि सर्दियों में दही खाना सही नहीं है उन्हें बता दें कि गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में ये लाभकारी है। एक्सपर्ट कहते हैं कि दही खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। दही में अनेक फायदे छिपे हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि दही के अंदर कितने मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं। उसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू क्या है। दही को कैसे खाया जाता है। और दही किस प्रकार से लाभकारी है। पढ़ते हैं आगे... 

दही खाने के फायदे और नुकसान

  • दही खाने से भूख बढ़ती है और जल्दी एनर्जी मिलती है। इंस्टेंट एनर्जी पाने का इससे अच्छा विकल्प कुछ नहीं।
  • दही खाने से अपच, डायरिया और यूरिनरी डिसऑर्डर प्रभावित होते हैं।
  • दही को खाने का समय दिन का रखा गया है। रात में इसे खाने के लिए मना करते हैं क्योंकि अगर इसे शाम को या रात में खाया जाए तो यह डाइजेस्टिव टॉक्सिन आमा पैदा करती है और शरीर की पाचन संबंधी प्रक्रियाओं को बिगाड़ती है। यही कारण होता है कि एसिडिटी की समस्या रहने लगती है। ऐसा नहीं है कि रात में दही खाने वाले सभी के साथ ऐसा होता है। यह शारीरिक गतिविधियों पर और इम्यून सिस्टम पर भी निर्भर करता है।
  • दही में काला नमक और जीरा मिलाकर खाने से पाचन शक्ति तेज होती है।
  • सौंदर्य को बढ़ाने में भी दही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • दही को खाने से चेहरे पर निखार आता है।
  • दही के अंदर लेक्टोबेसिल्ली प्रकार के फायदेमंद बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को गतिशील बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।
  • आयोडीन का बेहतरीन स्रोत है दही। इसके अलावा दही के अंडर कैलोरी, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन b12, पोटेशियम, जिंक, पैंटोथैनिक एसिड आदि पाया जाता है।

दही को खाने के 5 तरीके 

  • अगर आप दही में स्ट्रॉबेरी अनार मिलाकर खाएंगे तो दिन भर ताजगी बनी रहेगी। कुछ लोग दही में मटर और बैंगन भी मिला कर खाते हैं।
  • रोटियों को नरम वह मुलायम बनाने के लिए आटे में दही को मिलाएं और उसे गूंथ कर रोटियां सेंके।
  • बच्चों के लिए मीठी और ठंडी दही में ताजे फल मिलाएं और बच्चों को खिलाएं यह आइसक्रीम का भी काम करता है।
  • सैलेड को अगर आप अच्छा बनाना चाहते हैं तो निथारे हुए दही का इस्तेमाल करें।
  • गर्मियों की बात करें तो खीरे या अनानास का रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें-त्योहार के बाद खुद को डिटॉक्स करना क्यों है ज़रूरी? बता रही हैं एक्सपर्ट

दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू 

अगर 100 ग्राम दही की बात की जाए तो उसमें वसा 4 प्रतिशत, मिनरल्स 0.8 प्रतिशत, कार्बोहाइड्रेट 3 मिग्रा, बी कांपलेक्स 1 मिग्रा, कैल्शियम 149 मिग्रा, फास्फोरस 93 मिग्रा, विटामिन ए 1021, विटामिन सी कम मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये सीफूड आपके स्वास्थ्य के लिए हैं बेहद खराब, जानें कैसे आपके स्वास्थ्य को पहुंचाते हैं नुकसान

(ये लेख अपोलो टेलीहेल्थ की डाइटीशियन दीपिका रानी से बातचीत पर आधारित है।) 

Read More Articles on Healthy Diet in hindi

Read Next

आप भी चाहते हैं घने मजबूत बाल और खूबसूरत लंबे नाखून, तो डाइट में जरूर शामिल करें केराटिन से भरपूर ये 7 फूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version