शरीर में केराटिन लेवल को बढ़ाने के लिए जरुरी होता है केराटिन युक्त आहार का सेवन। केरेटिन एक प्रकार का प्रोटीन ही होता है और बालों के लिए यह प्रोटीन बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। शरीर में केराटिन लेवल कम होने पर बाल झड़ने लगते हैं, नाखून टूटने और त्वचा डैमेज होने लगती है। इसलिए शरीर में केराटिन लेवल को बनाकर रखना जरूरी होता है। केराटिन लेवल को बढ़ाने के दवा के अलावा भी कई तरीके होते है जिससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता। आप नैचुरल तरीका अपनाकर शरीर में केराटिन लेवल बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसे आहार जो बढ़ा सकते हैं केराटिन लेवल।
केराटिन युक्त आहार:
यहाँ हम जानेंगे केराटिन युक्त आहार के बारे में जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं और पर्याप्त मात्रा में इनसे प्रोटीन मिलता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगी को नहीं, बल्कि इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है शकरकंद
1. शकरकंद
जो लोग शाकाहारी हैं और अंडा एवं मछली का सेवन नहीं कर सकते वे केराटिन प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद खा सकते हैं। इसे उबाल कर खाएँ। यह बहुत फायदा पहुँचाता है। इससे शरीर को भी स्फूर्ति प्राप्त होती है। बालों में चमक आती है और त्वचा में भी चमक आती है।
2. मछली
मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत उम्दा मानी जाती है। मछली खाने से हड्डियों का दर्द, बालों की समस्या, त्वचा की समस्या, आँखों की रौशनी की समस्या एवं सभी समस्याएँ दूर होती है। हफ्ते में कम से कम एक बार मछली का सेवन जरुर करना चाहिए। यह सबसे अच्छा प्रोटीनयुक्त आहार है। ओमेगा 3 का सबसे अच्छा स्रोत मछली में मिलता है। इसलिए हफ्ते मे 2 दिन इसका सेवन करना चाहिए। जैसे सैल्मन, मैकेरल आदि। इनसे शरीर में केरेटिन प्रोटीन लेवल बढ़ता है।
3. अंडा
अंडे में पर्याप्त मात्रा में केरेटिन प्रोटीन पाया जाता है। अंडा वैसे तो अगर प्रतिदिन खाया जाए तो इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और बालों और त्वचा को भी इससे बहुत फायदा होता है। लेकिन अगर आप प्रतिदिन अंडा नहीं खा सकते तो सप्ताह में तीन दिन अंडे का सेवन जरुर करें।
4. बादाम
बादाम भी एक ऐसा सूखा मेवा होता है जिसमें अनेक गुण पाए जाते हैं। बादाम में केराटिन भी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए प्रतिदिन सबेरे 5 भीगे हुए बादाम खाना चाहिए। इससे होने वाले फायदे आपको चकित कर देंगे। इससे हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं, आँखों के लिए भी यह बहुत उम्दा माना जाता है।
5. मीट
चिकन, मटन में प्रचुर मात्रा में केराटिन पाया जाता है। जो लोग नियमित रूप से मीट का सेवन करते हैं उनमें कभी केराटिन प्रोटीन की कमी नहीं आती। यह प्रोटीन व्यक्ति शरीर के लिए आवश्यक है। इसलिए केराटिन प्रोटीन की मात्रा को शरीर में बढ़ाने के लिए मीट इत्यादि का सेवन करना चाहिए। रोज नहीं तो 15 दिन में एक बार मीट जरुर खाएँ।
6. सब्जियों से बढ़ सकता है केरेटिन लेवल
हमारा खाना शरीर को कई तरह का फाइबर, प्रोटीन प्राप्त कराता है। ऐसे ही लहसुन, प्याज, ब्रोकली जैसी सब्जियों में नैचुरल केराटिन प्रोटीन पाया जाता है।
7. विटामिन सी
शरीर में केराटिन बनाने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है। इसलिए खान-पान ऐसे फल और सब्जियों को शमिल करना चाहिए जिसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाए।
इसे भी पढ़ें : कस्टर्ड एप्पल या शरीफा खाने से आपको मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाने में भी है मददगार
अगर आप इनमें से किसी भी आहार का सेवन करते हैं या इन्हें अपने नियमित आहार में शामिल करते हैं तो आपके शरीर को कभी भी केराटिन की कमी नहीं होगी और आप स्वस्थ्य रहेंगे। ये सभी आहार ह्रदय, आँखों, हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए आवश्यक हैं इनका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।
Read More Article On Diet And Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version