कस्टर्ड एप्पल या शरीफा खाने से आपको मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाने में भी है मददगार

शरीफा या सीताफल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्रदूषण के दुष्प्रभावों से भी आपको बचा सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कस्टर्ड एप्पल या शरीफा खाने से आपको मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाने में भी है मददगार


कस्टर्ड एप्पल को हिंदी में “शरीफा या सीताफल” कहा जाता है। यह फल सेहत के लिए बहुत उम्दा माना जाता है। अगर सीताफल को प्रतिदिन खाया जाये तो इसके कई फायदे हैं। इसमें कई विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- विटामिन ए, कॉपर, फास्फोरस आदि। शरीफा के सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती हैं, त्वचा की परेशानियाँ दूर होती हैं, पाचन सम्बन्धी समस्याएँ दूर होती हैं और कई अन्य फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि शरीफा खाना आपके लिए कैसे फायदेमंद है।

 insidecusterapple

कस्टर्ड एप्पल या सीताफल खाने के फायदे:

प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाता है

बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है खासकर की जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है। इस समय सीताफल का सेवन लाभकारी हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी 6 पाया जाता है। इसके सेवन से अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों का खतरा टलता है। इसलिए जो लोग प्रदूषण वाले इलाकों में रह रहे हैं, उन्हें सीताफल का सेवन जरूर करना चाहिए।

हृदय रोगों से बचाता है

सीताफल खाने से हृदय रोगों (Heart Diseases) से भी रक्षा होती। इस फल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट की बीमारी बढ़ाने वाले कारकों को कंट्रोल में रखते हैं। कस्टर्ड एप्पल में पोटेशियम एवं मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं और ये दोनों ही उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के साथ-साथ ह्रदय रोगों से भी रक्षा  करते हैं। अगर आपको हृदय रोगों से बचना है तो प्रतिदिन सीताफल का सेवन करें एवं इसे अपने आहार में शामिल करें। शरीफा में मौजूद विटामिन बी 6 भी हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : ये सीफूड आपके स्वास्थ्य के लिए हैं बेहद खराब, जानें कैसे आपके स्वास्थ्य को पहुंचाते हैं नुकसान

डायबिटीज से बचाता है:

सीताफल में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी आदि कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह से रक्षा करता है। मधुमेह से आज के समय में बहुत लोग परेशान हैं और कई तरह के इलाज के बाद भी उन्हें किसी प्रकार का आराम नहीं मिलता। लेकिन अगर प्रतिदिन शरीफा खाते हैं तो मधुमेह पर नियंत्रण किया जा सकता है। 

वजन नियंत्रण करता है: 

सीताफल में वो सारे गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। सबसे खास है इसमें मौजूद फाइबर, जो पाचन के दौरान कैलोरीज बर्निंग को बढ़ा देता है, जिससे ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं इसलिए ये फल वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आप 1 सीताफल प्रतिदिन खा सकते हैं।

त्वचा के लिए है लाभदायक है:

त्वचा के लिए सीताफल बहुत फायदेमंद है। एंटी एजिंग गुणों के साथ-साथ ये कई त्वचा रोगों को ठीक करने के लिए भी अहम् भूमिका निभा सकता है। अगर आप दैनिक आहार में सीताफल को शामिल करते हैं तो आपको त्वचा सम्बंधित समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

insidefruit

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में मूली और इसकी पत्तियां दोनों हैं आंतों और पेट के लिए बहुत फायदेमंद, जानें कैसे खाएं-कब खाएं

कस्टर्ड सेब (सीताफल) को प्रतिदिन आहार में शामिल करना चाहिए। इससे कई प्रकार की समस्याएँ दूर होती हैं। त्वचा से लेकर सभी अंदरूनी बीमारियों के लिए सीताफल उपयोग है। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। बालों के लिए भी सीताफल बहुत उम्दा माना जाता है। सभी विटामिन एवं खनिज इसमें शामिल होते हैं इसलिए आप अपने डेली फ्रूट्स की लिस्ट में सीताफल को भी शामिल कर सकते हैं।

Read More Article On Diet And Fitness In Hindi

Read Next

सर्दियों में मूली और इसकी पत्तियां दोनों हैं आंतों और पेट के लिए बहुत फायदेमंद, जानें कैसे खाएं-कब खाएं

Disclaimer