क्या आपने कभी शरीफा या सीताफल खाया है? ये एक कम पॉपुलर फल है, लेकिन इसके फायदे बहुत जबरदस्त हैं। अंग्रेजी में शरीफा या सीताफल को कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) कहते हैं। इस शरीफा का सेवन सामान्य लोगों के लिए तो फायदेमंद है ही, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए ये विशेष फायदेमंद है। इसका कारण है शरीफा में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर। इसके अलावा शरीफा मीठा और क्रीमी गूदे से भरा फल है। इस फल में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर होते हैं, जिसके कारण ये गर्भावस्था में खाया जाने वाला परफेक्ट फल है। आइए आपको बताते हैं प्रेग्नेंसी में शरीफा खाने के क्या लाभ हैं और इसको खाने में कौन सी सावधानियां हैं जरूरी।
प्रेग्नेंसी में शरीफा (सीताफल) खाने के ढेर सारे लाभ
खून की कमी करे पूरी-: सीताफल या शरीफा में आयरन की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण ये शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और खून की कमी को पूरा करता है।
मॉर्निंग सिकनेस-: सीताफल में मौजूद विटामिन B6 के कारण गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय होने वाली मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा मिलता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल-: सीताफल या शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जिसके कारण ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर का घटना-बढ़ना आम समस्या है, इसलिए सीताफल के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें: Morning Rituals: सुबह खाली पेट करें इन 4 चीजों का सेवन, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म, रहेंगे एनर्जी से भरे और घटेगा वजन
कब्ज और पेट की समस्याएं-: सीताफल या शरीफा में डाइट्री फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये कब्ज की समस्या को ठीक करता है। इसके सेवन से मल मुलायम होता है।
तनाव घटाता है-: प्रेग्नेंसी में तनाव भी एक बड़ी समस्या है। शरीफा या सीताफल में मैग्नीशियम होता है, जिसके कारण ये तनाव को कम करता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है-: शरीफा में कई खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके कारण इसके सेवन से आपका ब्लड प्यूरिफाई होता है, बॉडी डिटॉक्स होता है और किडनी स्वस्थ रहती है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है-: विटामिन सी से भरपूर होने के कारण शरीफा के सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा होता है कम-: महिलाओं में प्री-मेच्योर डिलीवरी और गर्भपात को रोकने के लिए बहुत सारे पोषक तत्व जरूरी भूमिका निभाते हैं। इनमें से ही एक है कॉपर। शरीफा में कॉपर अच्छी मात्रा में होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान च्यवनप्राश खाया जा सकता है? क्या गर्भावस्था में च्यवनप्राश खाने के नुकसान होते हैं?
क्या सीताफल (शरीफा) खाने में कुछ जरूरी सावधानियां?
वैसे तो शरीफा या सीताफल का सेवन आपके लिए हर तरह से फायदेमंद है। बस आपको इसके सेवन में थोड़ी सावधानियां रखनी जरूरी हैं।
- शरीफा या सीताफल के बीजों को हमेशा निकालकर ही खाएं। बीज खा लेने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- शरीफा या सीताफल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। दिन में 2-3 फल का ही सेवन करें।
- जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की शिकायत है या जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज हुआ है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि शरीफा या सीताफल में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।
- जो लोग मोटे हैं उन्हें सीमित मात्रा में शरीफा खाना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरीज की मात्रा अच्छी होती हैं।
- बहुत कच्चे शरीफा का सेवन आपको कुछ नुकसान दे सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप पके हुए शरीफा या सीताफल का ही सेवन करें।
- प्रेग्नेंसी में अगर आप किसी तरह की दवा या विटामिन्स, मिनरल्स की टैबलेट खा रही हैं, तो शरीफा या सीताफल खाने से पहले अपनी डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi