Facts Related To Fruits: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में सभी पोषक तत्व होना जरूरी है। इसलिए हमें रोज बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए। डेली डाइट को आप बैलेंस्ड तभी कह सकते हैं जब उसमें फल और सब्जियां भी शामिल हो। हमारी डेली डाइट में हम सब्जियों के सेवन पर तो ध्यान दे लेते हैं। लेकिन कई बार फल खाना भूल जाते हैं। फलों में आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है। वहीं, फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए भी फल खाना जरूरी है। हर फल की अपनी अलग खासियत है, क्योंकि हर फल में पोषक तत्व भी अलग-अलग पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस फल में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और गट हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
किस फल से मिलते हैं कौन-से पोषक तत्व- Fruits with Different Nutritional Value
एवोकाडो- Avocado
एवोकाडो फिजिकल हेल्थ के साथ ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें हेल्दी फैट्स की मात्रा अन्य फलों से अधिक होती है। एवोकाडो में फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती और ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है।
खजूर- Dates
खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह बॉडी में एनर्जी बूस्ट करने में मदद करते हैं। अगर आपको थकावट या कमजोरी महसूस होती है, खजूर खाने से आप तुरंत एक्टिव महसूस करेंगे। इसमें हाई कैलोरी के साथ मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है। इसमें कार्ब्स के साथ फायबर भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में लगाएं एवोकाडो से बना होममेड बॉडी बटर, जानें फायदे और बनाने का तरीका
अमरूद- Guava
अमरूद में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें नेचुरल शुगर के साथ फाइबर भी होता है। फाइबर ज्यादा होने के कारण ही इसे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन अधिक होने से यह मसल्स और टिशुज रिपेयर में मदद करता है।
रसबेरी- Raspberries
रसबेरी में भी अन्य फलों के मुकाबले फाइबर अधिक पाया जाता है। इसके सेवन से डाइजेशन बूस्ट होता है। इतना ही नहीं, गट हेल्थ बूस्ट करने के लिए भी रसबेरी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन सी होने के साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियन और विटामिन बी 6 भी होता है।
इसे भी पढ़ें- Weight Gain के लिए पिएं केला, एवोकाडो और पीनट बटर से बनी ये खास स्मूदी, धीरे-धीरे होने बढ़ने लगेगा वजन
अनार- Pomegranate
अनार में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसके सेवन से स्किन हेल्दी रहती है और बॉडी सेल्स डैमेज को जल्दी हील कर पाती है। अनार के सेवन से हार्ट हेल्थ और किडनी भी हेल्दी रहते हैं।
कीवी- Kiwi
कीवी में सभी फलो के मुकाबले विटामिन-सी अधिक पाया जाता है। इसमें कार्ब्स होने के साथ प्रोटीन और फाइबर भी होता है। कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसे रोज खाने से इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल दोनों बूस्ट होते हैं।
आम- Mango
आम में अन्य मिनरल्स होने के साथ विटामिन ए अधिक पाया जाता है। इसमें नेचुरल शुगर भी होती है, जिससे मीठे की क्रेविंग कंट्रोल रहती है।
केला- Banana
केले में पोटेशियम अधिक होता है इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसे मसल्स हेल्थ और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version