Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में रात में दही खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान

Is It Ok To Eat Curd At Night During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान रात में दही खाया जा सकता है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। जानें, इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में रात में दही खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और नुकसान


Curd At Night During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए, हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। कई महिलाएं अपने बैलेंस्ड डाइट में मौसमी फल और सब्जियों के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट का भी सेवन करती हैं। इसमें दूध, दही, घी आदि शामिल हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या बारिश के दिनों में प्रेग्नें ट महिलाओं को दही खना चाहिए। विशेषकर, रात के समय दही खाया जाना सुरक्षित होता है या नहीं? कहीं इसका गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर तो नहीं पड़ता है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसकी क्या सच्चाई है और रात के समय दही खाने से प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका फायदा मिलता है या नुकसान होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान रात में दही खाना सेफ चाहिए या नहीं?- Pregnancy Me Dahi Khana Chahiye Ya Nahi

is it safe to eat curd at night during pregnancy 01 (11)

ज्यादातर लोगों को यह भ्रम होता है कि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, रात के समय इसे खाने से बचते हैं। लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि दही की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के दिनों में इसका सेवन किया जाना बहुत ही लाभकारी होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को रात के समय दही का सेवन करना चाहिए या नहीं? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "दही प्रोबोयाटिक का बेहतरीन स्रोत है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर माना में पाया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो प्रेग्नेंसी में दही खाना अच्छा होता है। वहीं, इसका सेवन रात के समय भी किया जा सकता है। हालांकि, दही का सेवन करने से पहले इसके पोर्शन साइज की अनदेखी करना सही नहीं है। हर प्रेग्नेंट महिला को शाम के समय भी दही का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में दही खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें फायदे

प्रेग्नेंसी में रात के समय दही खाने के फायदे- Pregnancy Me Dahi Khane Ke Fayde In Hindi

पाचन में सुधारः प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाएं अपच से परेशान रहती हैं। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए महिलाएं रात के समय दही का सेवन कर सकती हैं। यह प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंदः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशुओं के हड्डी, दांत के बेहतर विकास में मदद मिलती है। यह महिला को भी जोड़ों के दर्द आदि समस्याओं से बचाने में सहायक साबित होता है।

प्रोटीन का स्रोतः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को प्रोटीन इनटेक भी पर्याप्त रखना चाहिए। दही का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेटीन मिलता है। यह शिशु के टिश्यू ग्रोथ और मां के लिए इसके रिपेयरिंग में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: दही या छाछ: प्रेग्नेंसी में किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में रात के समय दही खाने के नुकसान- Pregnancy Me Dahi Khane Ke Nuksan

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को रात के समय सीमित मात्रा में ही दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलि, क्योंकि अधिक मात्रा में दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ सकता है। इससे रेस्पिरेटरी दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं को दही या दूध सूट नहीं करता है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे फूड एलर्जी का जोखिम भी बढ़ता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रात के समय दही खा सकते हैं?

    रात के समय दही खाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, अगर किसी को सर्दी-जुकाम की दिक्कत है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, दही खाने का सही समय दोपहर को माना जाता है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रात के समय दही का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • गर्भवती महिला को रात में क्या खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बार-बार भूख लगती है। लेकिन, भूख लगने पर वे कम ही खा पाती हैं। रात के समय आप डेयरी प्रोडक्ट, फल, साबुत अनाज जैसे विकल्पों को चुन सकते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में कौन-सा महीना नाजुक होता है?

    वैसे तो प्रेग्नेंसी में हर महीना ही नाजुक होता है। इस दौरान कोई भी ऐसी एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए, जो सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो प्रेग्नेंसी की पहली और आखिरी तिमाही अधिक नाजुक मानी जाती है। क्योंकि इसी समय गर्भपात होने का रिस्क अधिक होता है।

 

 

 

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में गुड़ चना खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें कब खाएं और कितना खाएं

Disclaimer

TAGS