Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के दौरान क्या सही है-क्या नहीं, जानें डॉक्टर से

Sex During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाते हुए कई तरह की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की चीजें सही है और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के दौरान क्या सही है-क्या नहीं, जानें डॉक्टर से


Sex During Pregnancy In Hindi: अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाते हुए महिलाएं काफी डरती हैं। इसके पीछे कई वजहें मौजूद हैं। जैसे प्रेग्नेंसी में यौन संबंध स्थापित करने से मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है, गर्भ में पल रहे शिशु को चोट पहुंचने का डर रता है और महिला की असहजता भी बढ़ सकती है। यही कारण है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाने को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। वैसे भी प्रेग्नेंसी में ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए, जो गर्भवती महिला या गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इस लेख में हम यह जानेंगे प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाते हुए किस तरह की चीजें सही होती हैं और किस तरह की नहीं। इस बारे में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।

प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाना सही है या नहीं?- Is It Safe To Have Sex In Pregnancy In Hindi

what-is-ok-and-not-okay-while-sex-01

डॉ. विजय दहिफले की मानें, "प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, महिला का स्वास्थ्य, उनकी मेडिकल कंडीशन और महिला की सहमति बहुत जरूरी है। विशेषकर, पहली तिमाही में कपल्स को सेक्स नहीं करना चाहिए।" डॉ. विजय दहिफले आगे बताते हैं, "प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही सेक्सुअल रिश्ते बनाने के लिए सही सबसे सही होती है। हालांकि, इस दौरान भी पति को अपनी पत्नी की मेडिकल को इग्नोर नहीं करना चाहिए। वहीं, तीसरी तिमाही की बात करें, तो तब महिला को यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। अगर इस दौरान शारीरिक संबंध बनाना हो, तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें।"

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाते हुए क्या चीजें सही होती हैं

  • जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाने में कोई हर्ज नहीं है। क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान नहीं होता है। गर्भ के अंदर शिशु एमनियोटिक फ्लूइड में होता है। यह शिशु के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच होता है। अगर महिला का स्वास्थ्य सही है, तो वे इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकती हैं।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पोजिशन भी मायने रखती है। इन दिनों ऐसी कोई पोजिशन सही नहीं होती है, जिसमें महिला पेट के बल लेटे। इससे महिला और गर्भ में पल रहे शिशु को दिक्कत हो सकती है। हां, अगर महिला पीठ के बल लेटी हुई और उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं है, तो बाकी सभी पोजिशन को सही माना जा सकता है। अगर महिला को परेशानी हो, तो इस तरह कि प्रक्रिया से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाते हुए क्या चीजें सही नहीं होती हैं

  • प्रेग्नेंसी के दौरान कई कपल कंडोम यानी सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जबकि ऐसा किया जाना सही नहीं है। डॉक्टर की मानें, तो सेक्स प्रक्रिया के दौरान हर स्थिति में कंडोम का यूज करना चाहिए। वहीं, अगर किसी महिला के पार्टनर को सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज है, तो उन्हें किसी भी तरह के सेक्स प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यह सही नहीं है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।
  • अगर महिला को गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग हो रही है, तो उन्हें यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग कई कारणों से हो सकती है। यह किसी गंभीर समस्या की ओर भी इशारा कर सकता है। इसलिए इस स्थिति में यौन संबंध न बनाएं।
  • अगर एमनियोटिक फ्लूइड लीक हो रहा है, तो इस स्थिति में भी यौन संबंध स्थापित करना सही नहीं है। वहीं, अगर प्लेसेंटा प्रीविया जैसी समस्या हो, तो भी यौन संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता है। इसके अलावा, अगर महिला का पहले कभी मिसकैरेज या अबॉर्शन हुआ है, तो भी यौन संबंध बनाना खतरनाक हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या वाकई मेनोपॉज जल्दी होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer