Doctor Verified

क्या वाकई मेनोपॉज जल्दी होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से

Can Early Menopause Lead to Cancer in Hindi: क्या मेनोपॉज जल्दी शुरू होने से महिलाओं में कैंसर हो सकता है? चलिए डॉक्टर से समझते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मेनोपॉज जल्दी होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से


Can Early Menopause Lead to Cancer in Hindi: मेनोपॉज एक आम प्रक्रिया है, जो महिलाओं में कई बार जल्दी होती है तो कुछ में देर से होती है। कुछ महिलाओं में यह 40 से 45 की उम्र तक होती है तो कुछ में कई बार 50 के बाद तक भी होती है। मेनोपॉज जल्दी शुरू होना कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी इशारा हो सकता है। मेनोपॉज के बाद शरीर में प्रोजेस्ट्रेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर असंतुलित होता है। इससे शरीर में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि मेनोपॉज की प्रक्रिया समय से पहले शुरू होने से महिलाओं में कैंसर का कारण भी बन सकती है। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में।

क्या मेनोपॉज जल्दी शुरू होने से महिलाओं में कैंसर हो सकता है?

डॉ. शोभा के मुताबिक मेनोपॉज की शुरूआत जल्दी होना सीधे कैंसर का कारण तो नहीं बनता है। लेकिन यह कई बार उम्र बढ़ने के साथ ही साथ कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। ऐसा जरूरी नहीं कि अर्ली मेनोपॉज सभी महिलाओं में कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। हालांकि, कुछ महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी शुरू होने से गर्भाशय का कैंसर हो सकता है। ऐसा खतरा उन महिलाओं में अधिक रहता है, जो 40 की उम्र से पहले ही मेनोपॉज की प्रक्रिया में प्रवेश कर चुकी हैं। 

earlymenopause-inside

40 से पहले मेनोपॉज होने पर ज्यादा खतरा

40 के बाद मेनोपॉज का सामना करने वाली महिलाओं में कैंसर होने का खतरा उतना नहीं रहता है, जितना कि 40 से पहले वाली महिलाओं को होता है। एंडोक्रीन सोसाइटी के मुताबिक 40 से पहले या जल्दी मेनोपॉज होने वाली महिलाओं में कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर होने का भी जोखिम रहता है। 

इसे भी पढ़ें - देरी से मेनोपॉज महिलाओं में बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा, जानें क्या कहती है नई स्टडी

मेनोपॉज जल्दी शुरू होने के कारण

  • मेनोपॉज जल्दी शुरू होने के पीछे कई कारण (Menopause Jaldi Shuru Hone ke Karan) हो सकते हैं।
  • कई बार किसी समस्या के चलते महिलाओं में बच्चेदानी हटा दी जाती है, जिससे मेनोपॉज जल्दी शुरू हो सकता है।
  • कीमोथेरेपी चलने पर भी ऐसी समस्या हो सकती है।
  • ऑटो इम्यून डिजीज होना या खराब लाइफस्टाइल के कारण भी ऐसा हो सकता है।

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान कंडोम के साथ सेक्स करना वाकई सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version